एरा मेडिकल कॉलेज में नये बैच की व्हाइट कोट सेरेमनी सम्पन्न

Editor
4 Min Read

लखनऊ
एरा मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एमबीबीएस-2026 बैच के छात्रों की व्हाइट कोट सेरेमनी सम्पन्न हुई। एरा विश्वविद्यालय की प्रो. वीसी प्रो. फरजाना मेहदी, एरा मेडिकल कॉलेज के डीन एमिरेट्स प्रो. एमएमए फरीदी की मौजूदगी में एरा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. जमाल मसूद ने छात्रों को महर्षि चरक शपथ दिलाई। एरा विवि के केन्द्रीय सभागार में आयोजित समारोह में प्रो. वीसी प्रो. फरजाना मेहदी, प्रो. एमएमए फरीदी, प्रो. जमाल मसूद सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्यों ने नये छात्रों को एप्रेन पहनाई।  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एरा विवि की प्रो. वीसी प्रो. फरजाना मेहदी ने कहा कि कम्फर्ट जोन से विकास नहीं होता। विकास के लिए कम्फर्ट जोन से बाहर आना जरूरी होता है। प्रो. मेहदी ने कहा कि आप में से बहुत से छात्रों ने पहली बार अपना घर-परिवार छोड़ा होगा, लेकिन बदलाव समय की मांग है।

उन्होंंने कहा कि छात्रों में खुशी भी है और अपनों से दूर होने की कसक भी। आज आप नये माहौल में प्रवेश कर रहे हैं। अपने दोस्तों का खुले दिल से सहयोग करें। उन्होंने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि चिकित्सा का पेशा बहुत पवित्र पेशा है। जब आप यहां से बाहर जाएंगे तो आपके भीतर नैतिकता और मानवीय संवेदनाएं होंगी, जो चिकित्सा पेशे के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बड़ी संख्या में अभिभावकों की मौजूदगी की सराहना करते हुए कहा कि अभिभावकों की मौजूदगी छात्रों का उत्साहवर्धन करती है। प्रो. मेहदी ने कहा कि एरा प्रबंधन के मोहसिन अली खान, मीसम अली खान, एरा विवि के कुलपति प्रो. अब्बास अली मेहदी और जॉ अली खान का संदेश है कि अभिभावक महत्वपूर्ण स्टेक होल्डर हैं, जिनसे हम परिचित हो रहे हैं। अगले 5 सालों में आपके बच्चे की शिक्षा के लिए आपका सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है।  

इससे पहले एरा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जमाल मसूद ने एमबीबीएस 2026 बैच के छात्रों और अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन आप लोगों के लिए खास है, जिसका आपने लम्बा इंतजार किया है। यह आपकी कड़ी मेहनत, समय की पाबंदी और अनुशासन से हुआ। आपकी किट में दो पुस्तिकाएं हैं, जिनमें छुट्टी, उपस्थिति, नियम आदि की जानकारी दी गयी है, उन्हें ध्यान से समझ कर पढ़ें।  डीन एमिरेट्स डॉ. एमएमए फरीदी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस तरह सैनिक देश की रक्षा करते हैं आप देश की सेहत की रक्षा करेंगे। यह एक पवित्र पेशा है, जहां आपके लिए भरपूर संभावनाएं हैं। उन्होंने अभिभावकों को आश्वस्त किया कि उनके बच्चों की बेहतर देखभाल और ख्याल रखेंगे।  

एरा विवि की रजिस्ट्रार और गल्र्स हॉस्टल की वार्डेन प्रो. अनु चंद्रा ने एरा विवि के बारे में संक्षेप में बताते हुए कहा कि हॉस्टल आपके स्वतंत्र जीवन का पहला कदम और चुनौती है, जहां आप अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आएंगे। यही हॉस्टल आपका दूसरा घर बनेगा और यहां की यादें जीवन भर आपके साथ रहेंगी। उन्होंने नियमों का पालन करने और रूममेट का सम्मान करने को कहा।  
एरा विवि के प्रॉक्टर व वार्डेन डॉ. दिलशाद अली रिजवी ने कहा कि आज आपके जीवन का नया अध्याय शुरू हुआ है। सफल होने के लिए अनुशासन का पालन जरूरी है। कभी भी नैतिक मूल्यों पर समझौता न करें। उन्होंने छात्रावास नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि कॉलेज में रैगिंग का कोई सवाल नहीं। समारोह का समापन राष्टï्रगान से हुआ।  कार्यक्रम का संचालन डॉ. सोनिया ने और समापन प्रो. ब्रजेश राठौर ने धन्यवाद ज्ञापित कर किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live