मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पैरा एशियन गेम्स में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर जांबाज खिलाड़ियों को दी बधाई

Editor
1 Min Read

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन पैरा गेम्स-2026 की स्पर्धाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जांबाज खिलाड़ियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पैरा शूटिंग स्पर्धा में सुश्री मोना अग्रवाल और बैडमिंटन वुमेन्स डबल्स एसएल 3 – एसयू 5 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर सुश्री तुलसीमथी मुरुगेसन एवं सुश्री मानसी जोशी को बधाई दी है। इसी तरह एशियाई खेलों में बैडमिंटन मिक्स्ड डबल्स एसएल 3 – एसयू 5 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर श्री नीतेश कुमार एवं सुश्री तुलसीमथी मुरुगेसन को भी बधाई दी है। इसके अलावा उन्होंने मेन्स 100 मीटर फ्री स्टाइल एस 11 में कांस्य पदक जीतने पर श्री हिमांशु मंडल को भी बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने तिरंगे का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी खिलाड़ी भविष्य में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए निश्चित ही देश को गौरवान्वित करेंगे।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live