Punjab के अस्पताल में बड़ी लापरवाही, वॉशरूम में रातभर बंद रही बीमार महिला, ताला लगाकर चले गए कर्मचारी

Editor
2 Min Read

मुक्तसर साहिब.

मलोट शहर के फायर ब्रिगेड के पास स्थित आयुष्मान आरोग्य केंद्र के स्टाफ की एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक मरीज बुजुर्ग महिला को केंद्र के वॉशरूम में ही बंद करके स्टाफ अस्पताल को ताला लगाकर चला गया, जबकि परिवार वाले सारी रात महिला की तलाश करते रहे।

जानकारी के मुताबिक शहर के वार्ड नंबर 10 की रहने वाली कृष्णा रानी मंगलवार से लापता थीं। परिवार द्वारा पुलिस और सोशल मीडिया के जरिए उनके लापता होने की जानकारी साझा की गई थी। सारी रात तलाश करने के बाद आज सुबह पता चला कि वह इस केंद्र में दवाई लेने आई थीं और वॉशरूम में गई थीं। इसी दौरान अस्पताल के कर्मचारी बिना वॉशरूम चेक किए अस्पताल बंद करके चले गए। सुबह जब अस्पताल खुला तो इस घटना का पता लगा। इस घटना के बाद केंद्र के स्टाफ की कारगुजारी पर गंभीर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।

इस लापरवाही के संबंध में जब सिविल अस्पताल मलोट के सीनियर मेडिकल आफिसर डाक्टर राजिंदर कुमार से बातचीत की गई, तो उन्होंने इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस केंद्र के स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा गया है और उक्त बुजुर्ग महिला की सेहत की तुरंत जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live