योगी का कैराना दौरा: 581 करोड़ की सौगात, बदले शामली के हालात

Editor
4 Min Read
योगी का कैराना दौरा: 581 करोड़ की सौगात, बदले शामली के हालात
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

 शामली
 सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कैराना में 581 करोड़ की 89 से अधिक विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने शामली और कैराना के अभूतपूर्व बदलाव को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले तक जो क्षेत्र पलायन, तुष्टिकरण और गुंडागर्दी की पहचान बन चुका था, आज वह डबल इंजन सरकार के सुरक्षा माडल, एक्सप्रेसवे की रफ्तार और गन्ने की मिठास से देश-दुनिया में चमक रहा है।

शुक्रवार को कैराना के विजय सिंह पथिक कालेज में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी ने जय श्री राम और हर-हर महादेव के जयघोष से की। उन्होंने शामली के आध्यात्मिक महत्व को याद करते हुए कहा कि पांच हजार वर्ष पूर्व महाभारत काल में कुरुक्षेत्र जाते समय भगवान श्री कृष्ण ने इसी पावन हनुमान टीला पर विश्राम किया था। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम और शास्त्रीय संगीत के किराना घराना को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने इस गौरव को नष्ट कर दिया था।

सपा और कांग्रेस को जिन्ना का उपासक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कड़ा प्रहार किया और कहा कि उनके समय में दंगाइयों को सम्मानित किया जाता था, और जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां चलाई जाती थीं।

मुख्यमंत्री ने हुंकार भरते हुए कहा, हम जिन्ना के नहीं, बल्कि अन्नदाता (किसानों) के उपासक हैं। पूर्ववर्ती सरकारों में कैराना और कांधला से व्यापारियों का पलायन होता था, लेकिन आज अपराधियों का पलायन हो रहा है। उन्होंने अपराधियों को चेताया कि कानून से खिलवाड़ करने वाले या तो जेल में सड़ेंगे या उनका रास्ता सीधे जहन्नुम की तरफ जाएगा। किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज गन्ने का शत-प्रतिशत भुगतान समय पर हो रहा है और उत्तर प्रदेश गन्ना उत्पाद से एथेनाल बनाने में देश में नंबर वन बन चुका है।

इंफ्रास्ट्रक्चर के मोर्चे पर शामली के कायाकल्प का विवरण देते हुए उन्होंने दिल्ली-देहरादून, शामली-अंबाला और शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी के साथ शामली जंक्शन के आधुनिकीकरण की घोषणा की। 10 साल पहले तक बिजली को तरसने वाले शामली में आज 400 केवी का सब-स्टेशन क्रियाशील है, जो पूरे पश्चिम यूपी को रोशन कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने शामली में पीपीपी माडल पर मेडिकल कालेज, कैराना में पीएसी वाहिनी (बटालियन) और पुलिस लाइन निर्माण का भी उल्लेख किया।

उन्होंने मंच से एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि शामली अब एनसीआर का हिस्सा है और यहां उत्तर प्रदेश का पहला अत्याधुनिक टेक्सटाइल पार्क स्थापित होने जा रहा है, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने मंच से पूर्व मंत्री सुरेश की कई बार तारीफ की। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह के बाद यदि किसी ने शुगर मिल को बढ़ाया है वह एक मात्र नाम है सुरेश राणा। इसके बाद उन्होंने कहा कि लखनऊ वाले पहले 12 बजे उठते थे, लेकिन अब चार बजे उठ जाते थे। अब सिर्फ प्रदेश के लिए काम हो रहा है। पहले सिर्फ सैफई के लिए नौकरी निकलती थी। अब शामली के युवकों को भी नौकरी मिलती है।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *