वेलकम टू द जंगल 4 दिनों में 100 करोड़ पार, वेलकम 4 पर बड़ा अपडेट

Editor
3 Min Read
वेलकम टू द जंगल 4 दिनों में 100 करोड़ पार, वेलकम 4 पर बड़ा अपडेट
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

 अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और रिलीज होते ही इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ बना ली. कॉमेडी और एक्शन से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है और लगातार कमाई के नए रिकॉर्ड बना रही है. सिर्फ 4 दिनों में ही इसने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है. इसकी शानदार सफलता के बीच डायरेक्टर अहमद खान ने फिल्म के बजट और ‘वेलकम 4’ को लेकर ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्होंने फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है.

Zoom को दिए इंटरव्यू में डायरेक्टर अहमद खान ने फिल्म के बजट को लेकर खुलकर बात की. अहमद खान ने कहा कि लोग उन्हें महंगा डायरेक्टर समझते हैं, लेकिन यह बिल्कुल गलत है. उन्होंने साफ कहा कि वह कभी भी ज्यादा खर्च करके फिल्म नहीं बनाते, बल्कि हमेशा प्रोड्यूसर के फायदे और बजट का ध्यान रखते हैं. उनके मुताबिक, वह अपनी फिल्मों को तय बजट के अंदर ही पूरा करते हैं.

अहमद खान ने यह भी कहा कि उनके बारे में कई तरह की झूठी बातें फैलाई जाती हैं. उनका मानना है कि 200 या 250 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट कई बार बेकार खर्च होता है और इससे फिल्मों में सिर्फ फिजूलखर्ची बढ़ती है.

फिल्म का बजट कितना है?
डायरेक्टर अहमद खान ने बताया कि फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल‘ को बनाने में करीब 115 से 125 करोड़ रुपये का खर्च आया है. इस बजट में एक्टर्स की फीस, गाने और एक्शन सीन शामिल हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म रिलीज से पहले ही डिजिटल राइट्स, सैटेलाइट (टीवी) राइट्स, म्यूजिक और ओवरसीज राइट्स बेचकर पूरा खर्च पहले ही वसूल कर लिया गया था. इसका मतलब है कि फिल्म का बजट पहले ही निकल चुका है और अब थिएटर से होने वाली हर कमाई सीधे तौर पर मुनाफा (प्रॉफिट) मानी जाएगी.

 क्या आएगी ‘वेलकम 4’?
जब अहमद खान से पूछा गया कि क्या वह इस फिल्म का चौथा पार्ट यानी ‘वेलकम 4’ भी बनाएंगे? तो उन्होंने कहा, “अभी तक ऐसा कोई प्लान नहीं है. लेकिन दर्शकों से किरदारों को जो प्यार मिल रहा है, उसे देखकर लगता है कि अगला पार्ट बनना चाहिए. पर इसमें अभी काफी समय लगेगा.”

 क्या उदय-मजनू के साथ होगी जॉन अब्राहम की एंट्री?
जब उनसे पूछा गया कि क्या अगले पार्ट में नाना पाटेकर (उदय भाई) और अनिल कपूर (मजनू भाई) वापस आएंगे, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि कुछ भी हो सकता है. शायद अगले पार्ट में जॉन अब्राहम की एंट्री भी देखने को मिल सकती है.

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *