हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में बारिश; 7 जिलों के लिए अलर्ट जारी

Editor
3 Min Read
हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 16 जिलों में बारिश; 7 जिलों के लिए अलर्ट जारी
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

हिसार.

प्रदेश में तेजी से मौसम बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से वीरवार शाम के बाद 16 जिलों में वर्षा हुई। शुक्रवार को भी जींद में वर्षा से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विज्ञानियों ने शनिवार को भी सात जिलों में वर्षा का अलर्ट जारी किया है। वीरवार को हुई वर्षा के चलते तापमान में तीन से चार डिग्री तक कमी आई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार छह जून तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। उसके बाद सात से 10 जून तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। 11 जून से फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण वर्षा की संभावना बन रही है। विज्ञानियों के अनुसार वीरवार और शुक्रवार को हुई वर्षा के कारण तापमान में कमी आई है। तापमान तीन से चार डिग्री तक कम हुआ है। साथ ही कुछ जिलों में वीरवार को आए रेत के तूफान के कारण बिजली के खंभे भी टूट गए थे। इससे बिजली सप्लाई बाधित हुई जिसे रात तक ठीक किया गया है।

वर्षा का यलो अलर्ट : हिसार, फरीदाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी।

वर्षा (मिलीमीटर में)
    अंबाला : 0.8
    हिसार : 1.7
    करनाल : 7.6
    नारनौल : 6.5
    भिवानी : 4
    चरखी दादरी : 0.5
    गुरुग्राम : 10
    जींद : 1.7
    महेंद्रगढ़ : 7
    पलवल : 34
    रोहतक : 1.5
    सोनीपत : 15.5
    यमुनानगर : 7.5
    मेवात : 3.5

तापमान (डिग्री सेल्सियस में)      जिला न्यूनतम  अधिकतम
अंबाला                     24.8       37.3
भिवानी                     20.5       41.5
फरीदाबाद                   26.7       37.4
गुरुग्राम                     26.1       35.5
हिसार                      25.8       39
करनाल                     22.5       36.2
नारनौल                     20.5       40
रोहतक                     22.8       43.6

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *