पंजाब में बदला टाइमिंग शेड्यूल! सुबह 7:30 बजे खुलेंगे स्कूल-दफ्तर, 26 मई को चुनावी छुट्टी

Editor
3 Min Read
पंजाब में बदला टाइमिंग शेड्यूल! सुबह 7:30 बजे खुलेंगे स्कूल-दफ्तर, 26 मई को चुनावी छुट्टी
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

चंडीगढ़.

पंजाब में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी के बीच भगवंत मान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने 25 मई सोमवार से अगले आदेशों तक सभी सरकारी दफ्तरों तथा शैक्षणिक संस्थानों का समय बदल दिया है। अब सरकारी दफ्तर और स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक खुलेंगे।

वहीं, 26 मई को होने वाले नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायत चुनावों के मद्देनजर जनरल हालिडे घोषित कर दी है। पंजाब सरकार के पर्सोनल विभाग की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि बढ़ती गर्मी और हीटवेव जैसी परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। आदेश सभी अतिरिक्त मुख्य सचिवों, वित्तीय कमिश्नरों, प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, डिवीजनल कमिश्नरों और डिप्टी कमिश्नरों को भेज दिए गए हैं। सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इन आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जाए।

सरकार के इस फैसले के बाद अब प्रदेश के लाखों कर्मचारियों, अध्यापकों और विद्यार्थियों को सुबह जल्दी कामकाज निपटाना होगा। दोपहर के समय पड़ रही तेज धूप और लू से राहत देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। मौसम विभाग की ओर से भी पंजाब में तापमान लगातार 44 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की चेतावनी जारी की गई है।

2023 में भी बदला था समय
गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2023 में भी पंजाब सरकार ने गर्मी के कारण सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदला था। करीब तीन साल बाद एक बार फिर मान सरकार को भीषण गर्मी के चलते यह फैसला लेना पड़ा है। उस समय भी कर्मचारियों और विद्यार्थियों को राहत देने के लिए सुबह का समय लागू किया गया था।

चुनावों के मद्देनजर छुट्‌टी घोषित
इधर, राज्य सरकार ने 26 मई, मंगलवार को होने वाले नगर निकाय चुनावों को देखते हुए पूरे पंजाब में जनरल हॉलिडे घोषित कर दी है। यह छुट्टी पंजाब और चंडीगढ़ स्थित सभी सरकारी दफ्तरों, बोर्डों, निगमों और शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगी। सरकार ने इसे नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट-1881 के तहत अधिसूचित किया है, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें। मुख्य सचिव केएपी सिन्हा की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए यह फैसला लिया गया है। स्थानीय निकाय चुनाव के चलते शराब के ठेके भी सुबह 5 से शाम 6:00 बजे तक बंद रहेंगे इसको लेकर भी नोटिफिकेशन जारी किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *