₹9,000 से कम में आया नया Ai+ Pulse 2: बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, लेकिन कितनी है असली ताकत?

Editor
8 Min Read
₹9,000 से कम में आया नया Ai+ Pulse 2: बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, लेकिन कितनी है असली ताकत?
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स का इतिहास बहुत गौरवशाली नहीं रहा है. लावा मोबाइल्स को छोड़कर अन्य दूसरे ब्रांड्स अब बाजार से गायब हो चुके हैं. हालांकि, कुछ नए प्लेयर्स की एंट्री भी हुई है. ऐसा ही एक प्लेयर Ai+ है, जिसने बजट यूजर्स को टार्गेट किया है. मगर कंपनी कम बजट में भी प्राइवेसी का वादा करती है.

इसी वादे के साथ ब्रांड ने पिछले साल दो फोन्स को लॉन्च किया था. हाल में कंपनी ने एक नया और 4G फोन Ai+ Pulse 2 लॉन्च किया है, जो एंट्री लेवल यूजर्स को टार्गेट करता है. इस फोन को मैं पिछले कुछ दिनों से इस्तेमाल कर रहा हूं. इसे यूज करते हुए कुछ बातें, तो क्लियर हो चुकी है.

ये फोन किन यूजर्स के लिए बना है और किन्हें इसे खरीदने से बचना चाहिए. Ai+ Pulse 2 को कंपनी ने 9 हजार रुपये से कम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. ये कीमत कम लग सकती है, लेकिन असली वैल्यू तो तब सामने आएगी, जब फोन को रियल लाइफ में यूज किया जाता है.

डिजाइन
स्मार्टफोन का डिजाइन बहुत ही सब्जेक्टिव पहलू है. फिर भी मार्केट में कम बजट वाले फोन्स के डिजाइन पर फ्लैगशिप्स के मुकाबले ज्यादा काम होता दिखता है. बात करें पल्स 2 की फोन डिजाइन की वजह से भारी और बॉक्सी लगता है. रियर पैनल का कुछ हिस्सा ग्लॉसी, तो कुछ मैट फिनिश के साथ आता है. Ai+ Pulse 2 Review

रियर साइड में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. वहीं फ्रंट में ड्यू ड्रॉप स्टाइल वाला नॉच मिलता है. फोन की पावर बटन अलग कलर की है और डिजाइन के साथ मैच करती है. पावर बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है. हैंडसेट में 3.5 एमएम जैक होल भी दिया गया है. कुल मिलाकर बजट के हिसाब से फोन का डिजाइन अच्छा है.

डिस्प्ले
Ai+ Pulse 2 में 6.74 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन 120Hz सपोर्ट के साथ आती है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले अपग्रेडेड है. पिछले वर्जन यानी Ai+ Pulse में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलती थी. फोन की बाइटनेस भी अच्छी है. इसे बेस्ट नहीं कह सकता हूं, लेकिन कहीं दिक्कत महसूस नहीं हुई है. Ai+ Pulse 2 Review

डे लाइट हो या फिर लो लाइट सभी कंडीशन में ये स्क्रीन अच्छी खासी ब्राइट नजर आती है. फोन पर व्यूइंग एक्सपीरियंस भी अच्छा है. स्क्रीन पर कलर्स रियलिस्टिक लगते हैं. कुल मिलाकर स्क्रीन अपने बजट के हिसाब के वैल्यू को डिलीवर करती है.

परफॉर्मेंस
स्मार्टफोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलता है. ये प्रोसेसर परफॉर्मेंस पर फोकस नहीं करता है, लेकिन रोजमर्रा के टास्क को पूरा करता है. पिछले कुछ दिनों में स्मार्टफोन के इस्तेमाल के दौरान कहीं मुझे कोई लैग नहीं दिखा है. हालांकि, मैंने इस पर कोई गेम खेलने की कोशिश नहीं की है.

अगर आप गेमिंग के लिहाज से फोन तलाश रहे हैं, तो शायद ये आपके लिए काम का नहीं हो. इसकी एक वजह एक औसत दर्जे का प्रोसेसर है. मगर डे-टू-डे टास्क को पूरा करने के लिए ये प्रोसेसर पर्याप्त है. मुझे मल्टी ऐप्स को एक साथ लॉन्च करने के बाद भी कहीं भी लैग नहीं नजर आया है. Ai+ Pulse 2 Review

इसमें एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड NxtQuantum OS मिलता है. इस बजट का कोई भी दूसरा फोन एंड्रॉयड 16 के साथ नहीं मिलेगा. ब्रांड ने इस मामले में ऐसा काम किया है, जहां दूसरे ब्रांड्स सबसे ज्यादा कटौती करते हैं. कम बजट में फोन लॉन्च करने के लिए ब्रांड्स या तो एंड्रॉयड गो ऑफर करते हैं या फिर पुराना एंड्रॉयड वर्जन देते हैं. मगर एआई प्लस ने ऐसा नहीं किया है.

सबसे अच्छी बात इसका प्राइवेसी डैशबोर्ड है. ये डैशबोर्ड बताता है कि कौन-से ऐप्स फोन के किन फीचर्स को इस्तेमाल कर रहे हैं. साथ ही आपका कौन-सा डेटा किन ऐप्स के साथ शेयर हो रहा है. इस बजट ये फीचर और किसी दूसरे स्मार्टफोन में नहीं मिलेगा. अगर आप एक प्राइवेसी फोक्स्ड फोन चाहते हैं, तो मार्केट में ये बेस्ट ऑप्शन है.

हालांकि, ये भी सच है कि इस फोन का प्राइवेसी डैशबोर्ड कई बार काम नहीं करता है. अगर आपने किसी ऐप को परमिशन दी है तो कई बार वो परमिशन इस डैशबोर्ड पर नजर नहीं आती है. इस दिक्कत को कंपनी अपडेट के साथ फिक्स कर सकती है.

कैमरा और बैटरी
हैंडसेट कैमरा के मामले में औसत है. अमूमन इस बजट के ज्यादातर फोन्स जैसी फोटोज क्लिक करते हैं. वैसी ही फोटोज Ai+ के इस फोन में भी आती है. इसमें आपको 50MP का रियर कैमरा मिलता है, जो दिन में ठीक-ठाक फोटोज क्लिक करता है. वहीं रात में इससे फोटोज लो क्वालिटी की आती हैं. फ्रंट में कंपनी ने 8MP का कैमरा दिया है, जो बजट के हिसाब से ठीक फोटोज क्लिक करता है. Ai+ Pulse 2 Review

स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन आसान से चल सकती है. फोन 18W की चार्जिंग सपोर्ट करता है, लेकिन बॉक्स में आपको 10W का चार्जर ही मिलता है. फोन को फुल चार्ज होन में 1 घंटे से ज्यादा का वक्त लगता है और उसकी वजह 10W का चार्जर है.

बॉटम लाइन
Ai+ Pulse 2 अपने बजट का अच्छा फोन है. अगर फोन की बात करें, तो इस बजट में आने वाले दूसरे ब्रांड्स के फोन्स की तरह ही ये भी वैल्यू ऑफर करता है. हालांकि, पिछले वर्जन के मुकाबले ये थोड़ा कमजोर फील होता है और उसकी वजह बजट है. खैर बजट सिर्फ इस फोन का नहीं बल्कि दूसरे ब्रांड्स के फोन का भी बढ़ गया है.

इस फोन को बेचते हुए कंपनी प्राइवेसी को लेकर कई तरह के बड़े दावे कर रही है, लेकिन फोन उन दावों पर खरा नहीं उतरता है. मसलन कई बार प्राइवेसी डैशबोर्ड ठीक से काम नहीं करता है. कंपनी इसे अपडेट के जरिए फिक्स कर सकती है. कुल मिलाकर ये कम बजट में आने वाला फोन है. ध्यान रखें कि इसमें 5G सपोर्ट नहीं मिलेगा. फोन का बेस वेरिएंट 4GB + 64GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 8,999 रुपये है.

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *