वन कर्मचारी पर हमला करने वालों के ऊपर रासुका लगाई जाए तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

Editor
2 Min Read

भोपाल

 वन विभाग अशोकनगर के मुगावली वन क्षेत्र में वन माफिया द्वारा वन कर्मचारी के ऊपर प्राण घातक हमला किया गया है जिसमें वन कर्मचारी कमलेश बाथम गंभीर रूप से घायल हो गया है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन प्रशासन ने किसी भी आरोपियो को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है मध्य प्रदेश वन कर्मचारी मंच ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर मांग करी है कि मुंगावली में वन कर्मचारी के ऊपर प्राण घातक हमला करने वाले असामाजिक तत्व वन माफिया को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा उसके ऊपर रासुका की कार्रवाई की जाए ।

मध्य प्रदेश वन कर्मचारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक पांडे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि वन विभाग अशोकनगर के वन कर्मचारी कमलेश बाथम पर असामाजिक तत्व वन माफिया ने प्राण घातक हमला किया है जिस पर कमलेश  बाथम गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है इस हमले के बाद वन कर्मचारी में भय का वातावरण निर्मित हो गया है वन कर्मचारी शासन प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि हमलावरों को गिरफ्तार किया जाए लेकिन शासन प्रशासन ने अभी तक प्राण घातक हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है जिस कारण बन कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त हो गया है जिले मे कलेक्टर एसपी को ज्ञापन भी सोपा गया है फिर भी सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है वन कर्मचारी मंच ने निर्णय लिया है कि यदि तीन दिवस के अंदर प्राण घातक हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर राशुका की कार्रवाई नहीं की गई तो वन कर्मचारी मंच भोपाल में आंदोलन करके मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेगा।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live