Stock Market Crash: US-ईरान तनाव से शेयर बाजार में हाहाकार, खुलते ही धड़ाम हुए दिग्गज स्टॉक

Editor
3 Min Read
Stock Market Crash: US-ईरान तनाव से शेयर बाजार में हाहाकार, खुलते ही धड़ाम हुए दिग्गज स्टॉक
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

मुंबई 
शेयर बाजार में सोमवार को खुलने के साथ ही भूचाल देखने को मिला है. इस बड़ी गिरावट के संकेत पहले से ही एशियाई बाजारों से मिल रहे हैं, जो मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ी जंग के चलते बिखरे हुए नजर आए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपनिंग के साथ ही 700 अंक से ज्यादा का गोता लगा गया. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स खुलने के अगले ही पल 200 अंक फिसल गया। 

सेंसेक्स-निफ्टी की खराब शुरुआत
बीएसई का सेंसेक्स सोमवार को अपने पिछले कारोबारी बंद 77569 की तुलना में तेज गिरावट लेकर 76,963 पर ओपन हुआ और फिर अगले कुछ दी मिनटों में 700 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 76,857 पर आ गया. Sensex जैसा ही हाल एनएसई निफ्टी का देखने को मिला, जो पिछले शुक्रवार के अपने बंद 24,206 की तुलना में फिसलकर 24,039 पर ओपनिंग करने के बाद अचानक 200 अंकों का गोता लगा गया और 24000 पर आ गया। 

खुलते ही बिखरे ये बड़े शेयर 
Share Market में आई इस बड़ी गिरावट के बीच तमाम दिग्गज कंपनियों के शेयर ओपनिंग के साथ ही बिखरे हुए नजर आए. बीएसई की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल IndiGo Share (2.50%), Tata Steel Share (2.35%), Maruti Share (2%) और HDFC Bank Share (1.60%) की गिरावट लेकर ट्रेड कर रहे थे. इसके अलावा मिडकैप में Muthoot Finance Share (2.50%), Ashok Leyland Share (2%), Coforge Share (1.95%) और HP Share (1.70%) की गिरावट में थे। 

शेयर बाजार में गिरावट के कारण
शेयर मार्केट में गिरावट के बड़े कारणों की बात करें, तो ये सीधे मिडिल ईस्ट से जुड़े हुए हैं, जहां अमेरिका और ईरान के बीच भीषण जंग जारी है. इससे दुनियाभर के शेयर बाजार सहमे हुए हैं और एशियाई बाजारों में गिरावट ने भारतीय स्टॉक मार्केट का सेंटीमेंट खराब किया है. बता दें कि जापान का निक्केई 900 अंक से ज्यादा, तो साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब 7 फीसदी बिखरकर कारोबार कर रहा था. गिफ्ट निफ्टी में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। 

अगला कारण Hormuz Strait बंद होने से कच्चे तेल की कीमतों में अचानक से आया तेज उछाल है, जिसने महंगाई के जोखिम का डर फिर बढ़ा दिया है. Brent Crude Price करीब 5 फीसदी की उछाल के साथ 80 डॉलर प्रति बैरल के बिल्कुल करीब कारोबार कर रहा था, तो वहीं WTI Crude Oil Price और मर्बन क्रूड का भाव 4 फीसदी अधिक की तेजी लेकर 75 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहे थे। 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *