भीषण गर्मी का कहर, रतलाम देश का चौथा सबसे गर्म शहर; पारा 46.5 डिग्री पर पहुंचा

Editor
3 Min Read
भीषण गर्मी का कहर, रतलाम देश का चौथा सबसे गर्म शहर; पारा 46.5 डिग्री पर पहुंचा
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

भोपाल

प्रदेश में गर्मी के तेवर अधिक तीखे हो रहे हैं। झंझावाती मौसम में प्रदेश के पश्चिमी जिलों का तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मंगलवार को रतलाम का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 7.2 डिग्री अधिक है। यह प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। मौसम विभाग ने इसे देश के चौथे सबसे गर्म शहर के तौर पर चिह्नित किया है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक देश में सबसे अधिक तापमान राजस्थान के बाड़मेर में 47.3 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं फलोदी में इसे 46.8 डिग्री दर्ज किया गया। राजस्थान के जैसलमेर और महाराष्ट्र के अकोला में तापमान रतलाम जैसा ही 46.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

बढ़ा रात का पारा और लू का प्रकोप

दिन के तापमान में कई दिनों से वृद्धि के ट्रेंड की वजह से रात का तापमान भी बढ़ा है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 24 से 29 डिग्री के बीच बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को रतलाम और धार भीषण लू की चपेट में रहे। तो दूसरी तरफ चक्रवातीय परिसंचरण के चलते कुछ हिस्सों में मौसम बदल गया है। दक्षिणपश्चिम बालाघाट में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और कहींकहीं ओले गिरे। इंदौर, धार जिले के मांडू, देवास, सीहोर, सागर, छिंदवाड़ा और रायसेन में धूल भरी आंधी चली।

द्रोणी सक्रिय होने से आंधी और गरजचमक की स्थिति

राजधानी भोपाल में दोपहर तीन बजे के बाद धूपछांव देखने को मिली, जिससे उमस भरी गर्मी महसूस की गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दक्षिणपश्चिम मध्य प्रदेश से लेकर मणिपुर तक एक द्रोणी सक्रिय है। इसके प्रभाव से नमी रही है, जो तेज गर्मी के साथ मिलकर आंधी और गरजचमक की स्थिति पैदा कर रही है। हालांकि अगले कुछ दिनों तक रतलाम सहित पूरे प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है। प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान दिन के तापमान में दो से चार डिग्री बढ़ने की संभावना जताई गई है।

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

शहर

अधिकतम तापमान

न्यूनतम तापमान

भोपाल

42.6

25.6

इंदौर

43.6

25.6

ग्वालियर

41.5

26.8

जबलपुर

42.0

25.2

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *