सेवा सेतु पोर्टल बना भरोसे का माध्यम, तीन दिन में मिला निवास प्रमाण पत्र; हितग्राही ने की सरकार की सराहना

Editor
2 Min Read

सेवा सेतु पोर्टल बना भरोसे का माध्यम, तीन दिन में मिला निवास प्रमाण पत्र; हितग्राही ने की सरकार की सराहना

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

छत्तीसगढ़ शासन की डिजिटल पहल सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों के लिए तेज, सरल और पारदर्शी शासकीय सेवाओं का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम छिपछिपी निवासी परमेश्वर हैं, जिन्हें अपनी पुत्री सुनैना के लिए निवास प्रमाण पत्र मात्र तीन दिनों में प्राप्त हो गया।

परमेश्वर ने 26 जुलाई 2026 को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन के त्वरित निराकरण के बाद 29 जुलाई 2026 को उनका निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। समय पर प्रमाण पत्र मिलने से उनकी पुत्री के शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक कार्य बिना किसी परेशानी के पूरे हो सके।

हितग्राही परमेश्वर ने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल की ऑनलाइन प्रक्रिया बेहद आसान, सुविधाजनक और पारदर्शी है। उन्हें किसी भी कार्यालय के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़े, जिससे समय और धन दोनों की बचत हुई। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था ने आम नागरिकों तक शासकीय सेवाओं की पहुंच को पहले से अधिक सरल और प्रभावी बना दिया है।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु पोर्टल जैसी जनहितकारी पहल से लोगों का सरकारी सेवाओं पर विश्वास मजबूत हुआ है तथा आवश्यक प्रमाण पत्र समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो रहे हैं। यह व्यवस्था आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live