हरियाणा लोक सेवा आयोग के नए चेयरमैन बने सतीश सैनी, पूर्व CM मनोहर लाल के रह चुके हैं OSD

Editor
2 Min Read

चंडीगढ़.

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी रहे सतीश सैनी को हरियाणा राज्य लोक सेवा आयोग का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

वह गुरुवार को चेयरमैन पद की शपथ लेंगे। मौजूदा समय में वह हरियाणा लोक सेवा आयोग में डिप्टी सेक्रेटरी की सेवाएं दे रहे हैं। शपथ समारोह हरियाणा राजभवन में आयोजित होगा। आयोग के मौजूदा चेयरमैन आलोक वर्मा का कार्यकाल वीरवार को समाप्त हो गया है।

कौन हैं सतीश सैनी?
एचसीएस सतीश कुमार सैनी पूर्व सीएम मनोहर लाल के ओएसडी रहे हैं। वह बीजेपी सरकार के दूसरे कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी रहे थे। इस पद पर जनवरी, 2020 से फरवरी 2022 तक रहे। इसके बाद वह एचजीएससी में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत रहे। सोनीपत निवासी सतीश कुमार कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वह अब तक जीएम रोडवेज, कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के एडिशनल डायरेक्टर, सीएम ओएसडी व एचएसवीपी के पद पर रह चुके हैं। सतीश कुमार जनवरी 2020 से फरवरी 2022 तक तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी भी रह चुके हैं। इसके बाद उन्हें एचपीएससी में नियुक्त किया गया था। हालांकि, नए चेयरमैन के रूप में उनकी नियुक्ति की आधिकारिक पुष्टि आदेश जारी होने के बाद ही होगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live