दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या पर सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, परिवार को 8 लाख मुआवजा

Editor
2 Min Read
दिल्ली में बिहारी युवक की हत्या पर सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, परिवार को 8 लाख मुआवजा
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

पटना.

दिल्ली के द्वारका में पुलिस के एक कांस्टेबल में बिहार के दो युवकों को गोली मार दी थी। इसमें एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले बिहार में सियासत गरमाई हुई है। इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतक के परिवार को 8 लाख के मुआवजे का एलान किया है।

मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए कहा, "दिल्ली के द्वारका में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में खगड़िया निवासी, श्रमिक पांडव कुमार की मौत अत्यंत ही पीड़ादायक है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रशासन न्यायपूर्ण कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।" सम्राट चौधरी ने आगे लिखा, "हम इस विकट घड़ी में पीड़ित परिवार की मदद के लिए हर स्तर से प्रयासरत हैं। मृतक के आश्रितों को ₹8 लाख अनुग्रह अनुदान (₹4 लाख श्रम संसाधन विभाग से एवं ₹4 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष से) देने का निर्देश दिया है।" मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को शांति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और कहा कि ईश्वर परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य व संबल प्रदान करें।

क्या पूरा मामला?
जाफरपुर कलां थाना क्षेत्र में शनिवार रात दोस्त के बेटे की जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे दो दोस्तों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कॉन्स्टेबल ने गोली मार दी थी। मृतक की पहचान पांडव कुमार और घायल की पहचान कृष्ण के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वारदात के दौरान हेड कॉन्स्टेबल नशे में था। उसने युवकों से भीड़ लगाने का कारण पूछा और गाली गलौज करने लगा, लोगों ने विरोध किया तो गोली चला दी। जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक पांडव कुमार उत्तम नगर की प्रजापति कॉलोनी में रहते थे और जोमैटो में डिलीवरी ब्वॉय थे। शनिवार वह जाफरपुरकलां में दोस्त रूपेश के दो साल के बेटे की जन्मदिन की पार्टी में गए थे। देर रात करीब दो बजे पार्टी खत्म होने के बाद रुपेश सभी के साथ मेन रावता रोड पर गए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *