लुधियाना
जिले के सभी आम आदमी क्लीनिक सोमवार को अपने निर्धारित समय के अनुसार खुलेंगे और डॉक्टर भी रोजाना की तरह अपनी सेवाएं देंगे। सिविल सर्जन का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे डॉ. एचएस सूद ने बताया कि जिले में आम आदमी क्लीनिक के डॉक्टर हड़ताल पर नहीं जा रहे।
वह रोजाना की तरह ओपीडी में अपनी सेवाएं देंगे। जिले के सभी आम आदमी क्लीनिक सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक सामान्य रूप से संचालित होंगे। डॉक्टरों की कुछ मांगे हैं। सोमवार को डॉक्टर अपनी मांगे रखेंगे।
पंजाब में खुलेंगे 100 नए आम आदमी क्लीनिक, तीन दिनों तक होगा उद्घाटन
पंजाब सरकार आम आदमी क्लीनिक योजना को और विस्तार दे रही है। आज से राज्य के लोगों को 100 नए आम आदमी क्लीनिक उपलब्ध हो जाएंगे। इन नए क्लीनिकों के साथ राज्य में कुल आम आदमी क्लीनिकों की संख्या बढ़कर 1,090 हो जाएगी।
कैबिनेट मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता 25 जुलाई से 27 जुलाई तक तीन दिनों तक विभिन्न इलाकों में इन नए क्लीनिकों का उद्घाटन करेंगे। इनमें 73 शहरी और 27 ग्रामीण क्षेत्र में शामिल हैं।
निशुल्क सुविधाएं
हर आम आदमी क्लीनिक में107 आवश्यक दवाइयां और 47 डायग्नोस्टिक टेस्ट पूर्ण रूप से निशुल्क होंगे। इस योजना के तहत अब तक पंजाब के लोगों को भारी फायदा मिल चुका है। 5.90 करोड़ से अधिक ओपीडी मरीजों को इसका लाभ मिला है। वहीं, 3.43 करोड़ से ज्यादा मुफ्त डायग्नोस्टिक टेस्ट हो चुके हैं।
