प्रदेश में पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में हो रहा तीव्र विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Editor
3 Min Read

प्रदेश में पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में हो रहा तीव्र विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल क्रिएटिव समिट: 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की युवाओं से चर्चा

भोपाल 

मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास की व्यापक संभावनाएं हैं। अधोसंरचनात्मक विकास के विभिन्न कार्यों से इन संभावनाओं को साकार किया जा रहा है। इसमें नए एयरपोर्ट और एयर स्ट्रिप के विकास, वेलनेस सेक्टर में नए आयुर्वेदिक महाविद्यालयों की शुरूआत, होम स्टे प्रारंभ करना, गुणवत्तापूर्ण सड़कों के निर्माण के कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल में ओरियंटल ग्रूप ऑफ इन्स्टिट्यूट द्वारा आयोजित भोपाल क्रिएटिव समिट: 2026 को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर युवा प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की युवाओं से रोचक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने युवाओं के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में प्रत्येक नगर और कस्बे में ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी रचनात्मकता देखने को मिलती है। युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए अधिकतम प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में सर्वसुविधायुक्त सांदीपनि विद्यालय निरंतर प्रारंभ हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों का तेजी से विस्तार हो रहा है। प्रदेश में 12 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतारे गए हैं। पहले कभी एक साथ इतनी बड़ी संख्या में प्रदेश में औद्योगिक इकाईयां नहीं आईं। इसी तरह सुशासन के क्षेत्र में कई कार्यों में सफलता मिली है। उदाहरण के लिए भोपाल में आमजन के सुझावों के आधार पर यातायात को सुगम बनाने के लिए बीआरटीएस हटाने का कार्य किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से यह प्रश्न भी किया गया कि क्या इतनी व्यस्त दिनचर्या में थकान नहीं होती ? मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसके उत्तर में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति व्यवस्थित दिनचर्या के लिए उस दिन की पूर्व रात्रि में पर्याप्त नींद लेकर कार्य को आसान कर सकता है। सीखने का ज़ज्बा बना रहे तो थकान भी दूर हो जाती है। समिट में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रेष्ठ कार्य करने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट राइटर को पुरस्कृत किया। 

 

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live