Punjab Weather: 41°C के पार पहुंचा पारा, 2 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट; जून अंत में दस्तक दे सकता है मानसून

Editor
7 Min Read
Punjab Weather: 41°C के पार पहुंचा पारा, 2 दिन बारिश-आंधी का अलर्ट; जून अंत में दस्तक दे सकता है मानसून
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

अमृतसर
 पंजाब में गर्मी व बारिश एक साथ देखने को मिल रही हैं। बुधवार जहां राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहे व बारिश हुई, वहीं अधिकतम तापमान एक बार फिर 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। हालांकि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव के चलते आने वाले दिनों में कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है।चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। लुधियाना और पठानकोट में गुरुवार को बारिश हुई, जबकि जालंधर समेत कई इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने आज (25 जून) और कल के लिए राज्य में बारिश, आंधी और गरज-चमक का यलो अलर्ट जारी। 

मौसम विभाग ने 25 और 26 जून के लिए राज्य के कई हिस्सों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य के कई जिलों में बारिश का असर देखने को मिलेगा। लेकिन 27 जून से मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार बुधवार को राज्य के अधिकतम तापमान में औसतन 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, हालांकि ये सामान्य के करीब बना हुआ हे।

बठिंडा रहा सबसे गर्म
राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा क्षेत्र में 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा फाजिल्का में 40.4 डिग्री, पठानकोट में 40.0 डिग्री, फरीदकोट में 39.5 डिग्री, बठिंडा शहर में 39.5 डिग्री और फिरोजपुर में 38.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों में चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री, पटियाला 38.6 डिग्री, लुधियाना 37.8 डिग्री और अमृतसर 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं श्री आनंदपुर साहिब क्षेत्र में 30.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि पटियाला, पठानकोट, मोहाली और अन्य कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पंजाब के 12 जिलों में आंधी, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली शामिल हैं।

वहीं, राज्य के 15 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली शामिल हैं।

33 फीसदी कम बारिश दर्ज
पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान
सबसे अधिक 30.5 मिमी बारिश श्री आनंदपुर साहिब (रूपनगर) में दर्ज की गई। इसके अलावा पठानकोट, थेन डैम (पठानकोट) और मोहाली में 1-1 मिमी, जबकि पटियाला में 0.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अमृतसर में केवल ट्रेस बारिश दर्ज हुई, जबकि राज्य के अधिकांश अन्य जिलों में बारिश नहीं हुई।

राज्य में अब तक सामान्य औसत 35.7 मिमी के मुकाबले 33 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। यानी इस सीजन में पंजाब में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि पिछले कुछ दिनों के दौरान कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिला है।

जानिए गर्मी के दो असर:-
    पंजाब में कुछ जिलों में बारिश
होने के बावजूद उमस में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, धान की रोपाई का काम भी जोरों पर है। ऐसे में बिजली की मांग बढ़कर 15 हजार मेगावाट के पार पहुंच गई। शाम 6:30 बजे बिजली की मांग 14,790 मेगावाट दर्ज की गई, जो रात 8 बजे बढ़कर 14,972 मेगावाट और पौने 9 बजे 15,150 मेगावाट तक पहुंच गई। इस दौरान पंजाब ने 49,717 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया, जबकि केंद्र से 10,051 मेगावाट बिजली प्राप्त की गई। शुरुआत में बिजली की मांग 9,700 मेगावाट रहने का अनुमान था, लेकिन खपत बढ़ने के कारण अतिरिक्त बिजली लेनी पड़ी।
    रोपड़ के चार में से एक यूनिट व लहरा मोहब्बत के चार में से दो यूनिट बंद हैं। जबकि बाकी नियमित रूप से चल रहे हैं। हाइड्रो से 877 मेगावाट उत्पादन हुआ है।

ऐसी है मौसम की स्थिति
पंजाब और आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित कर रहा पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) अब पूर्व की ओर बढ़कर उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश व उससे सटे इलाकों तक पहुंच गया है। वहीं, हरियाणा के ऊपर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) अब उत्तर हरियाणा के ऊपर सक्रिय है।

इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से पंजाब के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव बना रहने की संभावना है।

तापमान बढ़ने के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के अनुसार, 24 से 26 जून और 29 जून तक पंजाब के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

आज कई जिलों में यलो अलर्ट जारी
25 जून: मौसम विभाग ने अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक, बिजली गिरने तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

26 जून:  अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, पठानकोट, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का यलो अलर्ट रहेगा। दक्षिणी पंजाब के अधिकांश जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने की संभावना है।

27 और 28 जून: मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 27 और 28 जून को पूरे पंजाब में किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने और छिटपुट बारिश की संभावना बनी रह सकती है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय रहने के कारण अगले दो दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इससे दिन के तापमान में बहुत बड़ी गिरावट नहीं आएगी, लेकिन कई इलाकों में तेज हवाओं और बारिश के कारण लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *