सुशासन तिहार शिविर में उमड़ा जनविश्वास, 400 से ज्यादा आवेदन; कई समस्याओं का मौके पर समाधान

Editor
2 Min Read

सुशासन तिहार शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का भरोसा, 400 से अधिक आवेदन प्राप्त, कई समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

हितग्राहियों को मिली विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ
रायपुर

दंतेवाड़ा जिले के ग्राम पंचायत मटेनार में सुशासन तिहार के तहत 12 ग्राम पंचायतों का संयुक्त शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में 400 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निराकरण कर लोगों को राहत प्रदान की गई।
शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कमला विनय नाग, जनपद सदस्य श्रीमती संतनी ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, सरपंच, उपसरपंच, पंचगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ दिया गया। कृषि विभाग द्वारा 11 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए। वहीं 6 हितग्राहियों को जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इसके अलावा शिविर में आधार कार्ड सुधार, नए आधार कार्ड निर्माण, महतारी वंदन योजना के लिए आधार लिंकिंग, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया भी पूरी की गई।
ग्रामीणों ने शिविर में त्वरित समाधान और एक ही जगह पर विभिन्न विभागों की सेवाएं मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो रहे हैं, क्योंकि अब उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।

सुशासन तिहार के तहत आयोजित ये शिविर शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रहे हैं।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live