बिजली मंत्री तरुणप्रीत सौंद ने संभाला कार्यभार, अधिकारियों संग की पहली अहम बैठक

Editor
3 Min Read
बिजली मंत्री तरुणप्रीत सौंद ने संभाला कार्यभार, अधिकारियों संग की पहली अहम बैठक
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

चंडीगढ़ 

पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने आज पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पटियाला स्थित मुख्य कार्यालय में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में औपचारिक रूप से बिजली मंत्री का पदभार संभाला। पदभार संभालने के बाद बिजली मंत्री ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान आने वाले धान (पैडी) सीजन के लिए कम से कम 8 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य के किसानों को लगातार बिजली आपूर्ति दी जाए ताकि कृषि कार्य बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चल सकें।

तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा और धान के सीजन के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, क्योंकि यह राज्य की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार बिजली क्षेत्र को मजबूत करने और उपभोक्ता सेवाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मौजूदा बुनियादी ढांचे की समीक्षा करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली ढांचे के उन्नयन और रखरखाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि बिजली कटौती को कम किया जा सके और आपूर्ति की गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता बढ़ाई जा सके। उन्होंने जहां जरूरत हो, वहां ट्रांसफॉर्मरों, ट्रांसमिशन लाइनों और अन्य उपकरणों के समय पर बदलाव और क्षमता बढ़ाने को सुनिश्चित करने के लिए कहा।

मंत्री ने बिजली आपूर्ति से संबंधित जनता की शिकायतों के त्वरित निपटारे और प्रभावी निगरानी प्रणाली की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक मांग वाले सीजन के दौरान किसी भी समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए और सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय बनाए रखा जाए।

अंत में तरुणप्रीत सिंह सौंद ने दोहराया कि सरकार घरेलू, कृषि और औद्योगिक उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने और बिजली ढांचे के आधुनिकीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

बैठक में चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. बसंत गर्ग, डायरेक्टर डिस्ट्रीब्यूशन डॉ. इंदरपाल सिंह, डायरेक्टर फाइनेंस एस.के. बेरी और डायरेक्टर कमर्शियल इंजीनियर हरशरण कौर त्रेहन सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *