AAP विधायकों के इस्तीफे पर पंजाब में सियासी घमासान, अमन अरोड़ा ने BJP पर साधा निशाना

Editor
1 Min Read

चंडीगढ़.

आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद पंजाब की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। दोनों विधायकों के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और पार्टी के मीडिया कोऑर्डिनेटर बलतेज पन्नू ने भाजपा को निशाने पर लिया।

वहीं, पार्टी ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नशा मुक्ति मोर्चा में 67 पदाधिकारियों की नियुक्तियों का भी एलान किया है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा पंजाब के हितों को प्राथमिकता दी है। पार्टी में यदि किसी नेता ने भ्रष्टाचार किया या पंजाब के हितों के खिलाफ काम करने की कोशिश की तो बिना किसी हिचकिचाहट के उसके खिलाफ कार्रवाई की गई और उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live