PM मोदी का हरियाणा दौरा आज, जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Editor
7 Min Read
PM मोदी का हरियाणा दौरा आज, जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

जींद 

हरियाणा के विकास को गति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 जुलाई को प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। इस ऐतिहासिक दौरे के दौरान पीएम मोदी जींद से देश की पहली 'हाइड्रोजन ट्रेन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जो भारतीय रेलवे के इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगी।इसके साथ ही, प्रधानमंत्री जींद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य और शहर में बने नए मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण कर जनता को समर्पित करेंगे। इस खास मौके पर जींद में एक विशाल जनसभा का भी आयोजन किया जाएगा, जिसे प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे।

हरियाणा की राजनीतिक राजधानी माने जाने वाले जींद से प्रधानमंत्री एक ओर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर भारत के हरित भविष्य का संदेश देंगे, वहीं दूसरी ओर विकास परियोजनाओं की लंबी श्रृंखला के जरिए भाजपा के विकास एजेंडे को नई धार देने का प्रयास करेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों की नजर में जींद का मंच हरियाणा ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत की राजनीति के लिए भी अहम संकेत देने वाला साबित हो सकता है।

हरियाणा की राजनीति में जींद की पहचान केवल एक जिले की नहीं, बल्कि सत्ता की दिशा तय करने वाली राजनीतिक धरती के रूप में रही है। प्रदेश के भौगोलिक केंद्र में स्थित होने के कारण यहां की राजनीतिक गतिविधियों का प्रभाव पूरे हरियाणा पर पड़ता है। वर्षों से राजनीतिक दल अपनी बड़ी रैलियों, जनआंदोलनों और चुनावी अभियानों की शुरुआत जींद से करते रहे हैं।

तैयारियों को लेकर आज मुख्यमंत्री करेंगे समीक्षा बैठक
प्रधानमंत्री के इस बेहद महत्वपूर्ण दौरे को लेकर हरियाणा सरकार और संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए कल (6 जुलाई) मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद जींद पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री सैनी जींद में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था से लेकर जनसभा की तैयारियों पर चर्चा होगी। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। पीएम के इस दौरे को लेकर जींद और पूरे हरियाणा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

110-120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का पानीपत रूट पर रन थ्रू हाई स्पीड ट्रायल किया गया। ट्रायल के दौरान ट्रेन को 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया। हाइड्रोजन ट्रेन का हाई स्पीड परीक्षण अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है और सभी तकनीकी मानकों पर इसकी लगातार जांच की जा रही हैं।

रखरखाव और प्रारंभिक संचालन
यह ट्रेन केवल जिंद और सोनीपत खंड के बीच ही संचालित करने की अनुमति है। इसका रखरखाव दिल्ली के शकूरबस्ती में किया जाएगा। सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार, रखरखाव के लिए ट्रेन को डीजल लोकोमोटिव द्वारा शकूरबस्ती ले जाया जाएगा। प्रारंभिक तीन महीनों के लिए, ट्रेन के साथ प्रशिक्षित तकनीकी कर्मचारी रहेंगे। यह कर्मचारी रास्ते में आने वाली तकनीकी समस्याओं का समाधान करेंगे।

सरकार और संगठन के समन्वय का प्रतीक बनेगा मोदी का दौरा

राजनीतिक दृष्टि से भी यह दौरा कई संदेश समेटे हुए है। हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के बाद भाजपा अब संगठन को नए सिरे से मजबूत करने में जुटी है। प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के कार्यकाल में प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा होगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तैयारियों की स्वयं समीक्षा कर चुके हैं, जबकि प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया संगठनात्मक जिम्मेदारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। ऐसे में यह कार्यक्रम सरकार और संगठन के समन्वय का शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है।
जींद रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का मिलेगा संदेश

भाजपा ने प्रधानमंत्री की जींद रैली को पर्यावरण संरक्षण के संदेश से भी जोड़ा है। पार्टी का दावा है कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और लोगों को ई-वाहनों के माध्यम से कार्यक्रम स्थल तक लाया जाएगा। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन और इको-फ्रेंडली रैली के जरिए भाजपा विकास और पर्यावरण को साथ लेकर चलने का संदेश देना चाहती है।

जींद से प्रधानमंत्री का संबोधन केवल हरियाणा तक सीमित नहीं रहेगा। हरित तकनीक, आधुनिक आधारभूत ढांचे, स्वास्थ्य, सड़क और रेलवे परियोजनाओं के माध्यम से केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्तर पर विकास आधारित राजनीति के अपने माडल को और मजबूत करने का प्रयास करेगी।
हरियाणा को मिलेंगी ये बड़ी सौगातें

    देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का जींद से शुभारंभ।
    भिवानी और नारनौल के मेडिकल कालेजों का उद्घाटन।
    कुरुक्षेत्र में 10 किलोमीटर एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का शुभारंभ।
    कालाअंब ग्रीनफील्ड फोरलेन कारिडोर विस्तार की शुरुआत।
    दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का उद्घाटन।
    जींद-गोहाना एनएच-352ए, हांसी-बरवाला फोरलेन तथा बीकानेर-सिवानी-सोनीपत सड़क परियोजनाओं का विस्तार।
    कुरुक्षेत्र में अत्याधुनिक सिख संग्रहालय का शिलान्यास।

भारत हाइड्रोजन ट्रेन वाला आठवां देश
ट्रेन के कोच चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी में तैयार किए गए हैं। इसका परीक्षण भी सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। जर्मनी, जापान, दक्षिण कोरिया, कनाडा, फ्रांस, स्वीडन के बाद हाड्रोजन ट्रेन वाला भारत आठवां देश बन गया है। ट्रेन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यात्रियों को सुविधा, सुरक्षा व बेहतर सफर का नया अनुभव मिल सके। ट्रेन-सेट में दो ड्राइविंग पावर कार (डीपीसी) शामिल हैं। इनमें प्रत्येक की क्षमता 1200 किलोवाट व कुल मिलाकर 2400 किलोवाट शक्ति के साथ 8 यात्री कोच लगाए गए हैं। 

स्टेशन (Station)   किराया (रुपये में) (Fare in Rs)
जींद सिटी 5
पांडु-पिंडारा 5
भंभेवा 10
गोहाना जंक्शन 15
 मोहाना हरियाणा  20
सोनीपत जं.  25

 

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *