पिंजौर मैंगो फेस्टिवल में दिखेंगी आम की 400 से ज्यादा अनोखी किस्में

Editor
5 Min Read
पिंजौर मैंगो फेस्टिवल में दिखेंगी आम की 400 से ज्यादा अनोखी किस्में
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

पंचकूला
आपने आम की सात या आठ किस्मों के बारे में सुना व देखा होगा लेकिन आम के 400 से ज्यादा किस्में अगर देखनी हैं तो आपको पिंजौर के मुगलकालीन यादविन्द्रा गार्डन (पिंजौर गार्डन) जाना होगा। जहां तीन दिनों तक चलने वाला 33वां मैंगो फेस्टीवल शुक्रवार 10 जुलाई से शुरू होने जा रहा है।

इस मेले में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से किसान व आम उत्पादक पहुंच रहे हैं। इस मेले में लोगों को आम की ऐसी-ऐसी किस्में देखने को मिलेंगी जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा। यही नहीं लोग इन आमों का स्वाद भी चख सकेंगे। अपने आप में अनोखे इस मैंगो मेले का लोग साल भर इंतजार करते हैं।

35 हजार से ज्यादा पर्यटक जुटे थे
गत वर्ष आयोजित हुए 32वें आम मेले में 35 हजार से ज्यादा पर्यटक आए थे। हरियाणा पर्यटन निगम एवं बागवानी विभाग की ओर से संयुक्त से आयोजित होने वाले इस मेले को लेकर प्रशासन का अनुमान हैं कि इस बार यह संख्या 45 हजार से पार हो सकती है। क्योंकि इस बार आमों के किस्मों की संख्या भी ज्यादा हैं और लोगों में उत्साह भी।

बरसात के मौसम में भी फीका नहीं हुआ जोश
वीरवार को लगातार चल रही बरसात के चलते भी मेले की पूरी रूप से तैयारियां चलती रही गार्डन के अंदर स्टाल और टेंट लगाने का काम पूर्ण रूप से चलता रहा। जैसे बारिश की किसी को कोई परवाह ही नहीं हो। इंतजार तो केवल बात का कि कब मैंगो मेला शुरू हो।

मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
मेले का शुभारंभ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे, जबकि विरासत एवं पर्यटन मंत्री डा. अरविन्द शर्मा और कालका की विधायक, शक्ति रानी शर्मा की विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह तीन दिवसीय मेला देशभर के आम प्रेमियों, पर्यटकों, बच्चों और परिवारों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा।

मेले में प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित
मेले में बच्चों और युवाओं के लिए अनेक रचनात्मक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इनमें रंगोली, फेस पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, ड्राइंग, ग्रुप डांस, ग्रुप सिंगिंग, हैंडराइटिंग, बेस्ट आउट आफ वेस्ट, मेहंदी प्रतियोगिता, मैंगो क्विज तथा रोमांचक मैंगो ईटिंग प्रतियोगिता शामिल हैं।

विभिन्न किस्मों के आम होंगे डिस्प्ले
मैंगो मेला आम की विविध किस्मों, स्वाद, संस्कृति और मनोरंजन का अनूठा उत्सव है। मेले में देशभर से 400 से अधिक आम की किस्मों का प्रदर्शन किया जाएगा, जहां आगंतुक विभिन्न प्रकार के आमों को देख और उनके स्वाद का आनंद ले सकेंगे।

हरियाणवी और पंजाबी गायक देंगे प्रस्तुतियां
मेले में प्रतिदिन शाम को प्रसिद्ध कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। 10 जुलाई को प्रसिद्ध हरियाणवी गायक अमित सैनी रोहतकिया, 11 जुलाई को प्रसिद्ध पंजाबी गायक शमिंदर शम्मी तथा 12 जुलाई को प्रसिद्ध हरियाणवी गायक नवीन पुनिया अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से समा बांधेंगे। संगीत के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां और मनोरंजन से भरपूर गतिविधियां पूरे मेले को उत्सवमय बनाएगी।

क्राफ्ट बाजार में हस्तशिल्प उत्पाद और फूड स्टाल पर मिलेगा जायका
मेले में लगने वाला फूड कोर्ट आगंतुकों को आम से बने विशेष व्यंजनों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध करवाए जाएंगे। वहीं क्राफ्ट्स बाजार में हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद और पारंपरिक कलाकृतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

बता दें कि यह मेला आम उत्पादकों के लिए भी एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां वे अपनी विभिन्न किस्मों के आमों का प्रदर्शन कर सकेंगे तथा आम प्रेमियों को देशभर की लोकप्रिय किस्मों से परिचित होने का अवसर मिलेगा।

मैंगो मेला 2026 की मुख्य विशेषताएं
    देशभर की 400 से ज्यादा आम की किस्में
    बच्चों के लिए रचनात्मक प्रतियोगिताएं
    मैंगो ईटिंग प्रतियोगिता एवं मैंगो क्विज
    रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
    लाइव प्रस्तुतियां
    स्वादिष्ट फूड कोर्ट
    क्राफ्ट्स बाजार

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *