सड़कों के निर्माण कार्य में कोई कोताही स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री

Editor
5 Min Read
सड़कों के निर्माण कार्य में कोई कोताही स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

सड़कों के निर्माण कार्य में कोई कोताही स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी मंडल में पीडब्ल्यूडी के कार्यों की समीक्षा की

सड़क निर्माण में समय एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें अभियंता 

वाराणसी परिक्षेत्र में 7175 करोड़ की 2630 परियोजनाएं जारी, 687 परियोजनाएं पूर्ण, 542 परियोजनाओं का 90 प्रतिशत काम पूरा

वाराणसी जिले में 3223 करोड़ रुपए के 421 कार्य जारी, जिसमें 85 कार्य शत प्रतिशत पूर्ण तथा 158 कार्य 90 प्रतिशत तक पूरे

मुख्यमंत्री ने चंदौली में बनने वाले इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स के कार्यों के प्रगति की जानकारी ली

वाराणसी, 
 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों एवं विभागीय अभियंताओं के साथ वाराणसी मंडल में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने युद्धस्तर पर अभियान चलाकर इन कार्यों को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समय से कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।

सीएम ने विशेष रूप से बरसात से पहले पूर्ण होने वाली परियोजनाओं पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। मुख्यमंत्री को बताया गया कि वाराणसी परिक्षेत्र में 7175 करोड़ की 2630 परियोजनाएं चालू हैं, जिसमें से 687 कार्य शत प्रतिशत पूर्ण हो चुके हैं, 542 कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुके हैं। इसी प्रकार वाराणसी जिले में 3223 करोड़ रुपए के 421 कार्य गतिमान हैं, जिसमें 85 कार्य शत प्रतिशत पूर्ण तथा 158 कार्य 90 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुके हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी के गत वर्ष के कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना तत्काल उपलब्ध कराएं। कार्य योजना तैयार करते समय धनराशि स्वीकृत हो एवं टेंडर प्रक्रिया भी साथ में हो, कोई वेटिंग नहीं होनी चाहिए। कार्यों में गति लाये जाने हेतु कमिश्नर एवं जिलाधिकारी अपने-अपने स्तर पर बैठक कर समीक्षा करें, ताकि निर्माण कार्यों में हर हालत में प्रगति सुनिश्चित हो सके।

सीएम ने कहा कि जिन सड़कों की मरम्मत कराई जानी हो, उनका पहले सर्वे अवश्य करा लिया जाए। नगर निगम नगरीय क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत कराना सुनिश्चित करें। जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को अवश्य शामिल किया जाए। सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करके ही कार्य शुरू कराएं, ताकि हर हालत में कार्य समय से पूर्ण हों और आमजन को सहूलियत हो। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान चंदौली में बनने वाले इंटीग्रेटेड कोर्ट कॉम्प्लेक्स के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने बताया कि 18 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। मुख्यमंत्री ने कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखते हुए हर हालत में समय से कार्य पूर्ण कराए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने वाराणसी में लोक निर्माण विभाग द्वारा बनने वाले यूनिटी मॉल के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
 
इस अवसर पर प्रमुख सचिव, पीडब्ल्यूडी अजय चौहान द्वारा वाराणसी परिक्षेत्र के लोक निर्माण विभाग के कार्यों की विस्तृत जानकारी पीपीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत की गई। बैठक में प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर, स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ दयाशंकर मिश्र 'दयालु', खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी धर्मेंद्र राय, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ अवधेश सिंह, विधायक टी राम, विधायक सुनील पटेल, जौनपुर से विधायक रमेश मिश्रा, रमेश सिंह, आर के पटेल, जगदीश नारायण, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु, चंदौली से विधायक सुशील सिंह, रमेश जायसवाल एवं कैलाश आचार्य तथा गाजीपुर से विधायक बेदी राम, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल सहित पीडब्ल्यूडी के अधिकारी एवं अभियंता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *