3 मई को हुई NEET UG परीक्षा निरस्त: जालंधर में हजारों विद्यार्थियों का भविष्य अधर में

Editor
7 Min Read
3 मई को हुई NEET UG परीक्षा निरस्त: जालंधर में हजारों विद्यार्थियों का भविष्य अधर में
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

जालंधर
 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए 3 मई को ली गई नेशनल एलिजविलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- अंडर ग्रेजुएट (नीट यूजी) की परीक्षा रद्द कर दी गई है।

क्योंकि परीक्षा के पेपर लीक होने के मामला उठने के बाद इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई है जिसके बाद एनटीए की तरफ से परीक्षा को रद्द करने का फैसला अपने एक्स अकाउंट के जरिए जारी किया है। विद्यार्थियों व अभिभावक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर इसका मैसेज भी भेजा गया है।

जालंधर में करीब 4500 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। अब परीक्षा रद्द करने के फैसला आने के बाद से विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों की भी परेशानी बढ़ गई है और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जल्द ही परीक्षा संबंधी नई तिथियों की घोषणा की जाएगी।

छात्रों को परीक्षा शुल्क किया जाएगा वापस
वहीं, दुबारा परीक्षा के लिए किसी भी नए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी, और न ही कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा, जो शुल्क पहले जमा किया जा चुका है, वह छात्रों को वापस कर दिया जाएगा

इस बार परीक्षा NTA अपने आंतरिक संसाधनों का उपयोग करके दोबारा आयोजित करेगी। इसके अलावा दुबारा होने वाली परीक्षा को लेकर आगे की सूचनाएं, आने वाले दिनों में आधिकारिक माध्यमों से जारी किए जाएंगे।

छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
NTA ने छात्रों के लिए एक ई-मेल (neet-ug@nta.ac.in) और दो हेल्पलाइन नंबर 011-40759000/011-69227700 भी जारी किए है। जिसकी मदद से छात्र परीक्षा को लेकर अधिक जानकारी ले सकते है।

3 मई को देशभर में 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा
मालूम हो कि, नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 3 मई को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था। इसमें 22.79 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) को राजस्थान और उत्तराखंड से पेपर लीक को लेकर सूचना मिली थी।

 अब 22 लाख छात्रों का क्या होगा?

जो कथित तौर पर वास्तविक प्रश्नपत्र से मिलते-जुलते थे। इसके बाद राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच शुरू की थी।

NTA ने परीक्षा रद पर क्या कहा?
परीक्षा रद करने सहित दुबारा आयोजित कराने को लेकर NTA ने कहा कि, "केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर 3 मई 2026 को आयोजित की गई NEET (UG) 2026 की परीक्षा को रद करने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय भारत सरकार से मंजूरी मिलने के बाद लिया गया। इसके बाद परीक्षा को दुबारा आयोजित कराने को लेकर सूचना जल्द ही अलग से दी जाएगी।"

SOG को 400 से अधिक प्रश्नों का एक सेट मिला था
एडिशनल डीजीपी (SOG) विशाल बंसल ने बताया था कि, जांचकर्ताओं को परीक्षा से कुछ दिन पहले प्रसारित किए गए 400 से अधिक प्रश्नों का एक सेट मिला है, जिनमें से 100 से अधिक जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान के प्रश्न नीट परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों से काफी मिलते-जुलते हैं।

बंसल ने इसे "अनुमानित प्रश्नपत्र" या टेस्ट सीरीज बताया, लेकिन सूत्रों ने राजस्थान के कई शहरों और देहरादून में तलाशी और पूछताछ के आधार पर कहा कि इसमें किसी गहरी सांठगांठ की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

महाराष्ट्र के लातूर में स्थित एक कोचिंग एकेडमी से भी इसी तरह के वीडियो और प्रश्न पत्र के सेटों की फोटोकॉपी सोशल मीडिया पर साझा की गईं थी।

NTA ने जांच के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भेजी जानकारी
इसके अलावा NTA ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया था कि, 3 मई की परीक्षा "पूर्ण सुरक्षा प्रोटोकॉल" के तहत आयोजित की गई थी और सभी केंद्रों पर सामान्य रूप से संपन्न हुई।

इसमें कहा गया था कि 7 मई की देर रात कुछ संदिग्ध सूचनाएं मिली थी। जिन्हें अगली सुबह स्वतंत्र सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भेज दिया गया था।

गिरफ्तारियों या छापों का जिक्र किए बिना, एनटीए ने कहा कि वह जांचकर्ताओं के साथ पूर्ण सहयोग कर रहा है और परीक्षा से संबंधित डेटा और तकनीकी जानकारी साझा कर रहा है। बयान में कहा गया है, परीक्षा प्रक्रिया उस दिन सभी केंद्रों पर योजना के अनुसार संपन्न हुई थी।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *