NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ के शिप्रक और चार्वी बने संयुक्त स्टेट टॉपर, 99.99 परसेंटाइल हासिल

Editor
3 Min Read
NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ के शिप्रक और चार्वी बने संयुक्त स्टेट टॉपर, 99.99 परसेंटाइल हासिल
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

रायपुर.

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 के री-एग्जाम के परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया है. सबसे बड़ी मेडिकल प्रेवश परिक्षा में छत्तीसगढ़ के शिप्रक गोयल ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है.

शिप्रक ने 99.9931 परसेंटाइल प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक 117 हासिल की है. उनके साथ चार्वी अग्रवाल ने भी 99.9931 परसेंटाइल के साथ प्रदेश में संयुक्त रूप से टॉप किया. अपनी सफलता का राज बताते हुए शिप्रक गोयल ने कहा कि उन्होंने कभी भी पढ़ाई को बोझ या तनाव नहीं माना. वह रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई करते थे और उनका मानना है कि फोकस के साथ की गई पढ़ाई, लंबे समय तक बैठकर पढ़ने से ज्यादा प्रभावी होती है.  

सिर्फ अभ्यास नहीं फिल्म भी देखी
उन्होंने कहा कि जब भी तनाव महसूस होता था, वे खुद को रिलैक्स करने के लिए टहलने निकल जाते थे, कभी कोई फिल्म देख लेते थे या फिर खेलकूद में समय बिताते थे. इससे उनका मन शांत रहता था और वे दोबारा पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई कर पाते थे. शिप्रक ने कहा कि कई लोग नीट-यूजी की तैयारी के लिए 14 से 16 घंटे पढ़ाई करने की बात करते हैं, लेकिन उन्होंने 8 से 10 घंटे की नियमित और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई के दम पर यह सफलता हासिल की. शिप्रक ने बताया कि उन्हें खेलों में भी रुचि है और पढ़ाई के साथ संतुलन बनाकर चलना उनकी तैयारी का अहम हिस्सा रहा.

नीट एस्पिरेंट्स के लिए टिप्स
शिप्रक ने NEET की तैयारी कर रहे छात्रों को सलाह दी कि पढ़ाई को तनाव नहीं, बल्कि सीखने की प्रक्रिया समझें. यदि कभी मानसिक दबाव महसूस हो तो थोड़ा ब्रेक लें, अपनी पसंद का काम करें और फिर नई ऊर्जा के साथ तैयारी में जुट जाएं. शिप्रक ने यह भी बताया कि वे जल्द ही एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने नोट्स और तैयारी की रणनीति विद्यार्थियों के साथ साझा करेंगे, ताकि मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे अन्य छात्रों को भी इसका लाभ मिल सके.

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *