मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को दिया 244 रनों का विशाल लक्ष्य, वानखेड़े में हाई-स्कोरिंग मुकाबला

Editor
2 Min Read
मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद को दिया 244 रनों का विशाल लक्ष्य, वानखेड़े में हाई-स्कोरिंग मुकाबला
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

मुंबई 

मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रयान रिकल्टन की शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए। वानखेड़े स्टेडियम में सलामी बल्लेबाज रयान रिकल्टन ने नाबाद 123 रन बनाए। मुंबई इंडियंस की नई सलामी जोड़ी आज पारी की शुरुआत करने उतरी। मुंबई ने विल जैक्स और रयान रिकल्टन को पारी की शुरुआत के लिए भेजा है। विल जैक्स और रयान रिकल्टन ने टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी हुई। विल जैक्स 22 गेंद में 46 रन बनाकर नितीश का शिकार बने। सूर्यकुमार यादव 5 गेंद में 5 रन ही बना सके। नमन धीर 17 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कलाई की चोट के कारण क्विटंन डिकॉक मुंबई की एकादश का हिस्सा नहीं हैं। रेयान रिकेल्टन और रोबिन मिंज को एकादश में शामिल किया गया है। हार्दिक ने बताया कि चोटिल अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को अब भी एकादश में वापसी के लिए कुछ और मैच लगेंगे।सनराजर्स ने शिवांग की जगह हर्ष दुबे को एकादश में जगह दी है।

मुंबई-हैदराबाद प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा

 

 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *