छात्रावासों में जल्द शुरू होगा मेस संचालन, राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने दिए निर्देश

Editor
2 Min Read

छात्रावासों में शीघ्र प्रारंभ होगा मेस संचालन – राज्यमंत्री  गौर

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने मंत्रालय में की विभागीय समीक्षा बैठक

भोपाल 

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने मंगलवार को मंत्रालय में विभागीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विद्यार्थियों के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए राज्य मंत्री  गौर ने निर्देश दिए कि पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिये संचालित 106 छात्रावासों में आगामी 8 सितंबर से मेस का संचालन अनिवार्य रूप से प्रारंभ किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं उच्च गुणवत्तायुक्त भोजन समय पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।

विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना: वर्षभर खुला रहेगा पोर्टल, त्रैमासिक होंगे साक्षात्कार

उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने के इच्छुक प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने 'विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना' के पोर्टल को पूरे वर्ष संचालित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवेदन प्रक्रिया को सुगम और निरंतर बनाए रखने के लिए पोर्टल बंद नहीं होना चाहिए। चयन प्रक्रिया को तीव्र गति देने के उद्देश्य से उन्होंने व्यवस्था बनाई कि प्रत्येक तीन माह (त्रैमासिक) में अथवा न्यूनतम 25 आवेदन प्राप्त होते ही समिति की बैठक आयोजित कर अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएं, जिससे पात्र विद्यार्थियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके।

समस्त विभागीय कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के दिये निर्देश

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गौर ने विभागीय अधिकारियों को कार्य-संस्कृति में गतिशीलता लाने तथा शासन की समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम छोर पर खड़े हितग्राही तक पारदर्शी एवं त्वरित रूप से प्राप्त होना आवश्यक है। बैठक में सचिव अनुराग चौधरी, आयुक्त सतेन्द्र सिंह, आरके यादव सलाहकार एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live