शाही मस्जिद छत्री चौक उज्जैन के प्रभावित हिस्‍से को समाज के लोग हटा रहे हैं स्‍वेच्‍छा से आमजन किसी भी अफवाह पर नहीं दें ध्‍यान

Editor
2 Min Read

भोपाल 

उज्जैनकलेक्टर  रौशन कुमार सिंह ने बताया कि सिंहस्‍थ: 2028 के लिए उज्‍जैन शहर में किए जा रहे सड़कों के चौडीकरण के लिये छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्‍से को समाज के लोग स्‍वेच्‍छा से हटा रहे है। उन्होंने बताया कि बीती रात उनकी एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा की समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई और यह तय हुआ कि शाही मस्जिद के जो हिस्‍से सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे है समाज के लोग ही उन्‍हें हटाएंगे।

कलेक्‍टर  सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार सुबह से ही उक्‍त धर्म स्‍थल के कुछ हिस्‍सों को हटाने का कार्य सहमति अनुसार समाज के लोग ही कर रहे है और इसमे किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं है। कलेक्‍टर ने बताया कि सुबह कुछ असामाजिक तत्‍वों द्वारा इस कार्य में व्‍यवधान पहुंचाने की कोशिश की गई, जिसे पुलिस द्वारा तुरंत नियंत्रित किया गया। मार्ग चौड़ीकरण के कार्य में हर वर्ग और हर धर्म के लोग मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर बढ़-चढ़कर हिस्‍सा ले रहे है। कलेक्‍टर उज्जैन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्‍यान नहीं दें, स्थिति शांति‍पूर्ण और नियंत्रण में है।

शहर काजी एवं समाज के पदाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठजन ने जारी किये संदेश

शहर काजी उज्जैन खलिकुर्रहमान, समाज के पदाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठजन ने सोमवार को संदेश जारी कर मुस्लिम समाज से अ‍पील की है कि मस्जिद का मसला मिल बैठकर हल कर लिया गया है। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्‍यान ना दिया जाए।

वरिष्‍ठ अधिकारी मौके पर रखे हुए है नजर

छत्री चौक पर चल रहे मार्ग चौडीकरण कार्य पर निगरानी रखने के लिए उज्जैन संभागायुक्‍त  आशीष सिंह, एडीजी  राकेश गुप्‍ता, डीआईजी  नवनीत भसीन, कलेक्‍टर  रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक  प्र‍दीप शर्मा, नगर निगम आयुक्‍त  अभिलाष मिश्रा लगातार टीम के साथ मौके पर मौजूद है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live