राजसमंद में योग दिवस पर जनसैलाब, 86 हजार से अधिक लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Editor
3 Min Read
राजसमंद में योग दिवस पर जनसैलाब, 86 हजार से अधिक लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

जयपुर
 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम ऐतिहासिक पर्यटन स्थल नौ चौकी पाल पर उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आमजन की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली तथा 2390 योग अभ्यर्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। जिलेभर में संगम पोर्टल पर पंजीकृत 2909 स्थलों पर आयोजित योग कार्यक्रमों में लगभग 86 हजार 600 लोगों ने सहभागिता कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया।

कार्यक्रम में राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़, राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी, जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल, एडीएम नरेश बुनकर, जिला परिषद सीईओ बृजमोहन बैरवा सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रधानमंत्री के उद्बोधन का सीधा प्रसारण टेलीकास्ट के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को दिखाया गया। निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योग विशेषज्ञ शैलेश चौरड़िया एवं योग चिकित्सा प्रभारी डॉ. रामकन्या मेनारिया के निर्देशन में मंच प्रदर्शन के माध्यम से योगाभ्यास कराया गया।

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने अपने संबोधन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ, निरोग एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मविश्वास, एकाग्रता एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का प्रभावी साधन भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है, जो स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार प्रदान करती है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे योग को केवल एक दिवस के आयोजन तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का नियमित हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, मानसिक तनाव दूर होता है तथा व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार होता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं एवं विद्यार्थियों से प्रतिदिन योग करने और अपने परिवार तथा समाज को भी योग के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया।

योगाभ्यास के उपरांत जिला कलक्टर श्री अरुण कुमार हसीजा ने उपस्थित योग साधकों को योग संकल्प दिलाया तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मतदान शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता एवं जनभागीदारी का वातावरण बना रहा।

उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग डॉ. रमेशचंद्र मीणा ने बताया कि जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों, ब्लॉक मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों सहित संगम पोर्टल पर पंजीकृत 2909 स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *