एशिया कप 2026 की मेजबानी पर बड़ा अपडेट, इस देश में हो सकता है भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

Editor
3 Min Read

नई दिल्ली

Women's Asia Cup 2026 से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। वुमेंस एशिया कप टी20 का आयोजन किस देश में होने वाला है? इसको लेकर जानकारी सामने आ गई है। आधिकारिक तौर पर एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी की ओर से अभी पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो यूएई इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाला है, जहां भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला भी होना है। 28 अगस्त से 13 सितंबर तक ये टी20 एशिया कप 8 देशों की महिला टीमों के बीच खेला जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सभी भाग लेने वाले देशों को अनौपचारिक रूप से तारीखें बता दी गई हैं। यह T20 एशिया कप का छठा एडिशन होगा, जिसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी – डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका, इंडिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, मलेशिया, थाईलैंड और होस्ट UAE। क्रिकइन्फो को पता चला है कि ACC ने अभी तक शेड्यूल, तारीखें और जगह की घोषणा नहीं की है, क्योंकि उसे अपनी लीडरशिप से आखिरी मंजूरी का इंतज़ार है। PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी अभी ACC के हेड हैं।

13 सितंबर को हो सकता है एशिया कप का फाइनल
इसी रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि 22 जुलाई को टीमों को एक ईमेल भेजा गया था, जिसमें टूर्नामेंट का लोगो शेयर किया गया था। ACC ने उस दौरान कहा था कि जगह अभी फाइनल की जा रही है, लेकिन उसे उम्मीद है कि टीमें 27 अगस्त को आएंगी और फाइनल 13 सितंबर को होगा। ऐसा समझा जाता है कि हिस्सा लेने वाले देश ट्रैवल और लॉजिस्टिक्स के फाइनल शेड्यूल के लिए ACC से पूछ रहे हैं। रविवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड़ यानी BCCI ने इंडिया स्क्वॉड की घोषणा की थी और फिर उसे जल्द ही सोशल मीडिया से हटा दिया था, क्योंकि ACC ने टूर्नामेंट की ऑफिशियल घोषणा नहीं की थी।

लगातार दो एशियाई टूर्नामेंट खेलेंगी टीमें
कुछ ही समय में एशिया के दो लगातार टूर्नामेंट देखने को मिल सकते हैं। अगर एशिया कप खेला जाता है तो उसके ठीक बाद 2026 एशियन गेम्स भी होने हैं। उसमें भी महिला क्रिकेट इवेंट है, जो जापान के नागोया में आयोजित होगा। ये टूर्नामेंट 17 से 24 सितंबर के बीच होना है। ऐसे में एक महीने के भीतर दो बड़े एशियाई टूर्नामेंट हमें महिला क्रिकेट में देखने को मिल सकते हैं। भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत भी एशिया कप और फिर एशियन गेम्स में देखने को मिलने की पूरी उम्मीद है, क्योंकि कोई भी शेड्यूल एशियन क्रिकेट का भारत-पाकिस्तान के बिना बनाया ही नहीं जाता है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live