शहडोल में CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, 5 जिलों के 8.66 लाख परिवारों को मिला तेंदूपत्ता बोनस

Editor
1 Min Read

शहडोल.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम मंच पर पहुंच गए हैं। बाणगंगा मेला मैदान, शहडोल में मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण एवं प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम मंच पर सांसद हिमाद्री सिंह, विधायक मनीषा सिंह, शरद कोल, जय सिंह मरावी, रामलाल रोतेल, जिला अध्यक्ष अमिता चपरा मौजूद हैं।

22.85 करोड़ की बोनस राशि वितरित
मुख्यमंत्री ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को सिंगल क्लिक के माध्यम से बोनस वितरण किया। 6 डिवीजन 5 जिले के 8 लाख 66 हजार से अधिक तेंदूपत्ता हितग्राहियों को 22.85 करोड़ रुपये की बोनस राशि वितरित की गई। साथ ही वन विभाग कार्यालय का उद्घाटन और 326 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल में मंच से कहा – "न बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपया" सबके हक को देने का हम काम कर रहे हैं। सरकार के माध्यम से प्रयास है कि साढ़े चार सौ करोड़ के कामों का लोकार्पण किया है।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live