पैरा एशियन गेम्स में भारत का धमाका, प्रदीप कुमार ने जीता सिल्वर और आयुष वर्मा को ब्रॉन्ज

Editor
2 Min Read

नई दिल्ली
ऐसा बहुत ही कम होता है कि किसी एक ही इवेंट में एक ही देश के दो मेडल आएं। हालांकि, भारत के साथ जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे पैरा एशियाई खेलों में ऐसा हुआ है। जेवलिन थ्रो में एफ53/54 इवेंट में भारत के हिस्से दो मेडल आए हैं। प्रदीप कुमार ने यहां सिल्वर जीता तो वहीं आयुष वर्मा ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।

प्रदीप कुमार ने अपनी बेस्ट थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 27.54 मीटर की थ्रो की और कुल 901 अंक हासिल किए। वहीं, आयुष वर्मा ने 17.88 की थ्रो के साथ तीसरा स्थान हासिल करते हुए ब्रॉन्ज जीता। उनके कुल 793 अंक रहे। ईरान के इरफान बोनडोरी ने 30.24 मीटर की थ्रो और 986 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीता।

दूसरी बार हुआ ऐसा
दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी बेस्ट थ्रो करते हुए एक ही इवेंट में दो मेडल जीते। हालांकि, यह इन खेलों में दूसरी बार है जब भारत ने जेवलिन थ्रो में एक ही इवेंट में दो मेडल अपने नाम किए हैं। पहले दिन रिंकू हुड्डा और अजीत सिंह ने एफ46 इवेंट में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।

टेबल टेनिस में भी हुआ कमाल
वहीं, टेबल टेनिस में भी भारत की झोली में मेडल आए हैं। सोनलबेन पटेल ने महिला सिंगल्स क्लास 3 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। उन्हें सेमीफाइनल में साउथ कोरिया की यून जियू ने 0-3 (7-11, 5-11, 6-11) से मात दी। उनसे पहले भाविना पटेल ने भी देश की झोली में ब्रॉन्ज मेडल डाला था। भाविना को महिला सिंगल्स 4-5 के सेमीफाइनल में चीन का झांग बियान के खिलाफ 0-3 से हार मिली। टेबल टेनिस में प्राची पांडे ने भारत को तीसरा ब्रॉन्ज दिलाया। महिला सिंगल्स क्लास 6 में उन्हें ईराक की अल डायनी नाजिल्लाह से हार का सामना करना पड़ा । ईराकी खिलाड़ी ने 3-0 से जीत हासिल की।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live