बिहार में हेली टूरिज्म शुरू, पर्यटक अब हेलीकॉप्टर से घूमेंगे प्रमुख स्थल

Editor
2 Min Read
बिहार में हेली टूरिज्म शुरू, पर्यटक अब हेलीकॉप्टर से घूमेंगे प्रमुख स्थल
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

पटना
 बिहार में हेली टूरिज्म योजना की शुरुआत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री सोमवार 13 जुलाई को करेंगे। इसके साथ ही आम लोग बिहार पर्यटन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल www.tourism.bihar.gov.in पर हेलीकाप्टर यात्रा की बुकिंग करा सकेंगे। विभाग के अनुसार 18 जुलाई से हेली टूरिज्म योजना का औपचारिक संचालन शुरू हो जाएगा।

इस योजना के माध्यम से पर्यटक राज्य के प्रमुख धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों तक हेलीकॉप्टर से आसानी से पहुंच सकेंगे। इससे राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सरकार ने तय किया किराया
योजना के तहत पर्यटकों के लिए पटना स्काईलाइन जॉय राइड की भी व्यवस्था की गई है। इसके अंतर्गत पटना शहर के ऊपर 10 मिनट की हवाई सैर का प्रति यात्री किराया मात्र 2,100 रुपये रखा गया है।

इसके अलावा राज्य के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों तक हेलीकाप्टर सेवा भी उपलब्ध होगी। वाल्मीकिनगर के लिए प्रति यात्री 5,000 रुपये, राजगीर के लिए 4,000 रुपये तथा कैमूर स्थित मां मुण्डेश्वरी धाम के लिए 6,000 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।

बिहार में बढ़ेगा पर्यटन उद्योग
पर्यटन विभाग का मानना है कि इस योजना से राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा।
साथ ही धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। विभाग ने लोगों से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से समय रहते बुकिंग कराने की अपील की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *