चंडीगढ़-मोहाली-पंचकूला में झमाझम बारिश, पंजाब में 9 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम; गुरदासपुर में बांध टूटा

Editor
4 Min Read
चंडीगढ़-मोहाली-पंचकूला में झमाझम बारिश, पंजाब में 9 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम; गुरदासपुर में बांध टूटा
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

चंडीगढ़

शुक्रवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में बारिश के दौरान छाता ओढ़कर साइकिल से गुजरता एक व्यक्ति। गुरदासपुर में बांध टूटने से पानी खेतों में चला गया।पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून लगातार सक्रिय है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने ट्राईसिटी (चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला) में अगले 3 घंटों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर। 

विभाग के मुताबिक, 9 जुलाई तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चल सकती है। आज पंजाब के ज्यादातर जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान चंडीगढ़ के साथ गुरदासपुर, पठानकोट, फरीदकोट, मोहाली, पटियाला और अमृतसर में में बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

शुक्रवार को गुरदासपुर में भारी बारिश हुई, जिससे बहरामपुर में धुसी बांध टूट गया। इसका पानी गांव मुगलानिचक के खेतों में भर गया। हालांकि, अब पानी निकलने लगा है और हालात सामान्य हो रहे हैं। यह बांध पिछले साल आई बाढ़ में टूटा था, जिसे विभाग ने पक्के तौर पर ठीक नहीं किया था।

सीटीईटी कॉलेज के हॉल का एक हिस्सा ढहा
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित सीटीईटी कॉलेज के मल्टीपर्पज हॉल का एक हिस्सा शुक्रवार को ढह गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, क्योंकि भवन को पहले ही असुरक्षित घोषित कर उपयोग के लिए बंद कर दिया गया था।

पिछले 24 घंटे में इन जिलों में हुई बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के माझा क्षेत्र और आसपास के जिलों में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। इसमें गुरदासपुर में 48.2 मिमी, पठानकोट में 27.2 मिमी, फरीदकोट में 10.4 मिमी मोहाली में 8.5 मिमी, पटियाला में 6.1 मिमी, चंडीगढ़ में 4.6 मिमी और अमृतसर में 2.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बारिश के कारण कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

बठिंडा रहा सबसे ठंडा दिन और रात दोनों के तापमान में कमी दर्ज की गई है। दिन के समय पंजाब का सबसे अधिक तापमान सामराला (लुधियाना) में 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात के समय बठिंडा पंजाब का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने लोगों को खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार, गरज-चमक और बिजली कड़कने के दौरान खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचना चाहिए।

इसके अलावा भारी बारिश के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की भी सलाह दी गई है। अगले कुछ दिनों तक पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *