गुरदासपुर ग्रेनेड कांड का खुलासा, विदेशी हैंडलर के इशारे पर पंजाब दहलाने की साजिश नाकाम

Editor
2 Min Read

गुरदासपुर
पंजाब में अशांति फैलाने की साजिश रच रहे विदेशी नेटवर्क का गुरदासपुर पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब ने पर्दाफाश किया है। गीता भवन रोड ग्रेनेड कांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक और हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरजीत सिंह उर्फ बिल्ला निवासी गणेश नगर रामा मंडी जालंधर, करणजीत सिंह उर्फ करण निवासी तारापुर अमृतसर और सतनाम सिंह निवासी गांव बोपाराय अमृतसर के रूप में हुई है।

एसएसपी आदित्य ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेशी हैंडलर के इशारों पर काम कर रहे थे। विदेशी नेटवर्क के जरिये ही इनके पास दो हैंड ग्रेनेड पहुंचाए गए थे। पुलिस अब फंडिंग चैन, अंतरराष्ट्रीय लिंक और स्थानीय मददगारों की भूमिका खंगाल रही है।

जानकारी के अनुसार 27 अप्रैल 2026 को गीता भवन रोड स्थित अशोका चिप्स के पास एक निष्क्रिय हैंड ग्रेनेड मिला था। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया था।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। जांच में सामने आया कि पल्सर मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने दुकान के पास ग्रेनेड फेंका था। 

पुलिस ने बताया कि अमरजीत सिंह उर्फ बिल्ला के घर की तलाशी के दौरान एक और हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने यूएपीए की धाराएं भी जोड़ दी हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी किसी बड़े आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा हो सकते हैं। 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live