बांसवाड़ा में प्रेम प्रसंग से शुरू हुआ विवाद बना खून-खराबा, गांव में आगजनी

Editor
3 Min Read

बांसवाड़ा

बांसवाड़ा में मोटागांव क्षेत्र के टामटिया गांव में एक हत्या ने पूरे इलाके को हिंसा की आग में झोंक दिया. इस हत्या के पीछे वजह कोई मामूली विवाद या आपसी रंजिश नहीं, बल्कि वर्षों पुराने ‘प्रेम प्रसंग' से उपजी चिंगारी थी. वो चिंगारी, जिसने पूरे गांव को फूंक दिया. विवाद की जड़ मृतक की बहन और कटारा फला गांव के एक युवक के बीच पुराना प्रेम संबंध था. यह प्रेम संबंध खत्म हो चुका था और दोनों एक-दूसरे से अलग रहने के बाद वैवाहिक जीवन जी रहे थे. लेकिन इसी बीच दोनों परिवार के बीच फिर से रंजिश पैदा हुई और मामला खूनी जंग तक पहुंच गया. इसी विवाद में आरोपी ने पूर्व प्रेमिका के भाई को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद मृतक के परिवार ने आरोपी के गांव में कई घरों में आग लगा दी. हालांकि, पुलिस की तफ्तीश पूरी होने के बाद ही असली वजह की पुष्टि हो पाएगी.

दोनों पक्षों के बीच पहले भी हुए थे केस
पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, बहन के मामले को लेकर मृतक और आरोपी का कई बार विवाद हो चुका  था. कई बार दोनों के बीच समझाइश की भी कोशिश हुई और दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवा चुके थे. बीती रात आरोपी युवती के घर पहुंचा और उसके भाई से मारपीट कर दी, इसी दौरान कुल्हाड़ी से वार किए और उसकी हत्या कर दी गई.

बाइक-बकरियां, जो मिला सबकुछ जला दिया
हत्या की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया. गुस्साई भीड़ ने आरोपी पक्ष के घरों, वाहनों और यहां तक कि मवेशियों को भी नहीं छोड़ा. आगजनी में बाइक, एक ऑटो रिक्शा और कई बकरियां जलकर खाक हो गईं. स्थिति इतनी भयावह हो गई कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को भी गांव में एंट्री से रोका गया. कई घंटों बाद सुबह करीब 5 बजे आग पर काबू पाया जा सका.

हिंसा के बाद गांव में सन्नाटा
थानाधिकारी रमेश पाटीदार के अनुसार फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं. पुलिस ने आरोपी पक्ष के तीन लोगों को डिटेन किया है और मामले की जांच जारी है. गांव में भारी पुलिस बल तैनात है, लेकिन दहशत और सन्नाटा अभी भी कायम है.

 

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live