उप मुख्यमंत्री देवड़ा इंदौर में देवास अग्निकांड के घायलों से मिले चिकित्सकों को दिये बेहतर उपचार के निर्देश

Editor
1 Min Read

भोपाल 

उप मुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा ने गुरुवार को इंदौर के एमवाय अस्पताल एवं चोईथराम अस्पताल पहुँचकर देवास जिले के टोंककला की फटाखा फैक्ट्री में हुए दुखद अग्निकांड में घायल मरीजों का हाल जाना। उन्होंने बर्न वार्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों को सभी घायलों के समुचित और नि:शुल्क उपचार के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री  देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रत्येक घायल को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि मरीजों को समय पर दवाइयाँ, आवश्यक जाँच और विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उप मुख्यमंत्री  देवड़ा ने घायलों के परिजन से भी बातचीत कर आश्वस्त किया कि राज्य सरकार उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देगी। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एमवाय अस्पताल में डॉ. अशोक यादव और अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उपचार की जानकारी दी। इस दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी एमवाय अस्पताल पहुँचे।

 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live