दिल्ली पुलिस ने CJP संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में लिया, प्रदर्शन से पहले कार्रवाई

Editor
4 Min Read

नई दिल्ली 
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शुक्रवार की शाम ये कार्रवाई की है। बता दें कि सीजेपी के सदस्यों सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के बाद अभिजीत दिपके ने दिल्ली के कनॉट प्लेस पर स्थित सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन का ऐलान किया था। हालांकि, शुक्रवार को होने वाले इस प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने दिपके को प्रिवेंटिव कस्टडी में लिया है। उन्हें सेंट्रल पार्क जाने के दौरान हिरासत में लिया गया।

सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. वह तिरंगा मार्च के लिए घर से निकले थे और कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क जा रहे थे. हिरासत में लिए जाने से पहले अभिजीत ने कहा कि वह अकेले हैं और अकेले ही जा रहे हैं. इस दौरान वह लगातार पूछते रहे कि वह प्रदर्शन के लिए कहां जाएंगे. वह बार-बार कहते रहे, "मैंने किया क्या है?

दिल्ली पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभिजीत को एहतियातन हिरासत में लिया है. पुलिस ने आज सुबह उन्हें दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत नोटिस भी दिया था. इसके बावजूद अभिजीत सेंट्रल पार्क जाने पर अड़े थे। 

इससे पहले भी दिल्ली पुलिस ने अभिजीत को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लिया था. उस समय उन्हें बॉन्ड डाउन किया गया था. कोर्ट ने 50 हजार रुपये के पीस बॉन्ड पर उन्हें रिहा किया था. साथ ही एक साल तक अशांति नहीं फैलाने का निर्देश देते हुए उनसे बॉन्ड पर हस्ताक्षर करवाए गए थे। 

दिल्ली पुलिस ने दिपके को दिया था नोटिस
अभिजीत दिपके के घर जाकर दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को 2 नोटिस दिया था। एक नोटिस नई दिल्ली की तरफ से दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत दिया गया है जिसमें बताया गया है कि वह सेंट्रल पार्क न आएं, वहां BNS की धारा 163 लागू है। दूसरा नोटिस साउथ वेस्ट दिल्ली पुलिस की तरफ से दिया गया था जिसमें अभिजीत को बताया गया है कि अभिजीत, आशुतोष और सौरव को बाउंड डाउन किया गया था जब एयरपोर्ट से एहतियातन हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया था और कोर्ट ने एक साल तक अशांति नहीं फैलाने को बोला था।

पूरे सेंट्रल दिल्ली की किलेबंदी
दिल्ली पुलिस शुक्रवार को पूरी तरह से तैयार है। कनॉट प्लेस और सेंट्रल पार्क के साथ साथ पूरे सेंट्रल दिल्ली की किलेबंदी कर दी गई है। इस पूरे इलाके में दिल्ली पुलिस के 6,000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। CAPF की 220 कंपनियां पूरी तरह से रेडी हैं। सेंट्रल पार्क और राजीव चौक के आसपास 10 से ज्यादा नए CCTV कैमरे लगाए गए हैं। कनॉट प्लेस, राजीव चौक, सेंट्रल पार्क, जंतर-मंतर, पालिका बाजार समेत दिल्ली के अहम इलाकों में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स पूरी तरह से मुस्दैत है। वहीं सेंट्रल पार्क के अंदर 7 लेयर की सिक्योरिटी की गई है। दूसरे जिलों से भी अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को बुलाया गया है।

संसद मार्ग समेत कई जगह बैरिकेड
सामने आई जानकारी के अनुसार, 5 हजार के करीब पुलिसकर्मी रिजर्व रखे गए हैं। पुलिस ने कॉनॉट प्लेस, पटेल चौक, ITO और संसद मार्ग समेत कई जगह बैरिकेड लगाए हैं। CJP के प्रोटेस्ट को देखते हुए NDMC ने सेंट्रल पार्क को आज कल के लिए बंद कर दिया है। पुलिस ने ये भी कहा है कि अगर प्रदर्शनकारी चाहें तो उन्हें दूसरी जगह पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान गाने की अनुमति देने पर विचार किया जा सकता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live