राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन का समर्थन करेगी भाकपा-माले

Editor
3 Min Read

 रांची
 झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) भाकपा-माले की राज्य कमेटी की दो दिवसीय बैठक के समापन पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने बड़ा ऐलान किया है।

उन्होंने घोषणा की है कि झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव में भाकपा-माले के विधायक महागठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करेंगे।

दीपांकर भट्टाचार्य ने भरोसा जताया कि महागठबंधन के प्रत्याशी झामुमो (JMM) के बैद्यनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा इस चुनाव में शानदार जीत दर्ज करेंगे।

वोटर लिस्ट से नाम हटाने का आरोप
पार्टी की बैठक में चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान पर गंभीर सवाल उठाए गए। दीपांकर भट्टाचार्य ने केंद्र और आयोग पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया:

        इस अभियान के बहाने गरीबों, दलितों, अल्पसंख्यक समुदायों और प्रवासी मजदूरों के नाम जानबूझकर मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं।
        अकेले बगोदर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में वास्तविक मतदाताओं के नाम गायब किए जाने की पुख्ता सूचना मिली है।

नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए भाकपा-माले ने पूरे राज्य में “वोट बचाओ अभियान” चलाने का निर्णय लिया है।

पेपर लीक मामले पर NTA को भंग करने की मांग
देशभर में छात्रों के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ पर पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि NEET, CUET, CBSE और SSC जैसी प्रमुख परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और अनियमितताओं के कारण छात्र-युवा आंदोलन तेज हो रहा है

भाकपा-माले ने मांग की है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को तुरंत भंग किया जाए। देश में एक पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित परीक्षा प्रणाली लागू की जाए।

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन
बैठक में केवल स्थानीय ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय मुद्दों पर भी रणनीति तैयार की गई। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी के खिलाफ पार्टी 16 जुलाई से अगस्त तक एक बड़ा देशव्यापी अभियान शुरू करेगी।

साथ ही, फासीवाद, बुलडोजर राजनीति और निजीकरण के खिलाफ संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।

मौके पर राज्य सचिव मनोज भक्त, पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो, विधायक अरूप चटर्जी और विधायक चंद्रदेव महतो सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live