मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों को पदक जीतने के लिए दी बधाई

Editor
2 Min Read

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत को एशियन पैरा गेम्स में प्राप्त शानदार दोहरी सफलता के लिए खिलाड़ियों को बधाई दी है। एशियन पैरा गेम्स : 2026 में पुरुषों की 100 मीटर टी 47 स्पर्धा में, 10.69 सेकंड के बेहतरीन समय के साथ स्वर्ण पदक जीतकर श्री दिलीप महादु गावित ने राष्ट्र का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री दिलीप को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामना की है।

भारत के लिए डबल गोल्ड, डबल गौरव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन पैरा गेम्स : 2026 में महिलाओं की 100 मीटर टी 12 स्पर्धा में 12.02 सेकंड के शानदार गेम्स रिकॉर्ड के साथ अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीतने पर सिमरन को भी हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रजत पदक हासिल करने पर श्री मोहम्मद बासिल एम. को भी बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि श्री मोहम्मद बासिल एम ने ट्रैक पर गति, कौशल और दृढ़ संकल्प का अद्भुत प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी खिलाड़ियों द्वारा भविष्य में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए कामना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन पैरा गेम्स-2026 में भारतीय एथलीट सुश्री प्रीति पाल को महिलाओं की 100 मीटर टी 35 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतने पर बधाई दी है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live