स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस का बढ़ेगा गौरव, 11 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक

Editor
1 Min Read

रायपुर

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राजधानी रायपुर के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य पुलिस के 11 उत्कृष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पदक (विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा पदक) प्रदान कर अलंकृत करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीते 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर इन पुलिस अधिकारियों को पदकों से विभूषित करने की घोषणा की थी।

विशिष्ट सेवा पदक

धमतरी रक्षित केंद्र के सहायक उप निरीक्षक रामावतार सिंह राजपूत को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किया जाएगा।
सराहनीय सेवा पदक

सराहनीय सेवाओं के लिए निम्नलिखित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा:

  •     रामगोपाल गर्ग (पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज)
  •     शशिमोहन सिंह (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला रायगढ़)
  •     श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा (पुलिस अधीक्षक, रायपुर ग्रामीण)
  •     राजश्री मिश्रा (पुलिस अधीक्षक, एटीएस रायपुर)
  •     निवेदिता पाल (सेनानी, 6वीं वाहिनी छसबल, रायगढ़)
  •     मनीषा ठाकुर रावटे (सेनानी, 20 वीं वाहिनी छसबल, महासमुंद)
  •     तारकेश्वर पटेल (अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त(मध्य(, रायपुर नगरीय)
  •     उनैजा खातून अंसारी (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,विशेष शाखा पीएचक्यू)
  •     जयलाल मरकाम (सहायक सेनानी,प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई)
  •     हजारी लाल साहू (प्लाटून कमांडर, 20वीं वाहिनी छसबल, महासमुंद)
  •  
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live