छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी, जानें कैसे करें चेक

Editor
2 Min Read
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी, जानें कैसे करें चेक
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

 रायपुर

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे बुधवार, 29 अप्रैल 2026 को घोषित किए जाएंगे।

परिणाम दोपहर 2:30 बजे जारी होगा। इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 3.21 लाख और 12वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 2.45 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। सभी परीक्षार्थी अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
दोपहर 2:30 बजे होगा परिणाम घोषित

हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम का औपचारिक ऐलान दोपहर 2:30 बजे किया जाएगा। छात्र-छात्रा परिणाम को आसानी से देख सकते हैं। परीक्षा का परिणाम कैसे चेक कर सकते हैं हम उसकी जानकारी आपको दे रहे हैं।
ऐसे चेक करें छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026

छात्र अपना रिजल्ट छत्तीसगढ़ बोर्ड (Chhattisgarh Board Result 2026) की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in (इस लिंक को क्लिक कर सीधे वेबसाइट पर जा सकते हैं) पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स

  •     सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
  •     होमपेज पर CGBSE 10वीं रिजल्ट 2026 या CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  •     अब अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें।
  •     आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  •     भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक होने की स्थिति में धैर्य बनाए रखें और कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *