बोरा ग्रुप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, नर्सिंग छात्र – छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Editor
2 Min Read

बोरा ग्रुप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, नर्सिंग छात्र – छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

लखनऊ
सीतापुर रोड स्थित बोरा ग्रुप परिसर में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बोरा इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड  हेल्थ साइंसेज संस्थान की  निदेशिका व समाजसेवी बिंदु बोरा द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया, जिसके पश्चात राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन हुआ।
ध्वजारोहण के उपरांत छात्र – छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।
इस अवसर पर संस्थान की निदेशिका व समाजसेवी बिंदु बोरा ने अपने संबोधन में  कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नर्सिंग के छात्र – छात्राओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा एवं राष्ट्रसेवा का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों की सेवा तथा समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाकर नर्सिंग छात्र – छात्राएं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। उन्होंने समारोह में मौजूद सभी छात्र  -छात्राओं से सेवा भाव से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
समारोह में प्रिंसिपल डॉ शीला तिवारी, डॉ अभिषेक  श्रीवास्तव, आकाश सिंह एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं समेत कई अन्य पदाधिकारी व कर्मचारियों द्वारा सहभागिता की गई।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live