Punjab के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने तुरंत खाली कराए परिसर; जांच तेज

Editor
1 Min Read

फाजिल्का.

पंजाब में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक बार फिर पंजाब में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल आई है। मिली जानकारी के अनुसार फाजिल्का के अबोहर के कई प्रमुख स्कूलों को आज सुबह ही  बम से उड़ाने के धमकी भरी ईमेल आई, जिसके बाद स्कूलों में हड़कंप मच गया।

अबोहर के अजम्पसन कन्वेंट स्कूल, डीएवी स्कूल सहित अन्य स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है और स्कूलों की गहराई से जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि, स्कूलों में मिले ईमेल में आज दोपहर 1.30 बजे का समय दिया है और ये ईमेल सुबह स्कूल खुलते ही 8:51 पर मिले। धमकी भरे ईमेल मिलते ही स्कूलों में हड़कंप मच गया। बच्चों की सूरक्षा को देखते हुए तुरन्त अभिभावकों को इसकी जानकारी दी गई और स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया। आपको बता दें कि इससे पहले पंजाब के जालंधर, अमृतसर, मोगा, मोहाली और चंडीगढ़ आदि के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live