लुधियाना के 8 स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी, परीक्षा के बीच मचा हड़कंप

Editor
2 Min Read

लुधियाना.

पंजाब के लुधियाना शहर के स्कूलों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार को 8 स्कूलों को धमकी भरा संदेश मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार बम की धमकी मिलने वाले स्कूलों की संख्या 8 से अधिक है। इसमें बाल भारती पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल सराभा नगर, बीसीएम स्कूल, बीवीएम उधम सिंह नगर, बीवीएम किचलू नगर, बीवीएम सेक्टर 39, द एशियन स्कूल इत्यादि शामिल है। जानकारी के अनुसार सोमवार को स्कूल प्रबंधन को बम से उड़ाने की धमकी मिली। उस समय स्कूल में परीक्षाएं चल रही थीं। धमकी की सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस टीम, सुरक्षा अधिकारी और जांच एजेंसियां स्कूल परिसर में पहुंचीं और जांच अभियान शुरू किया गया।

स्कूल परिसर में जांच शुरू
पुलिस अधिकारियों ने स्कूल भवन, कक्षाओं, परिसर और आसपास के क्षेत्रों की गहन जांच शुरू की है। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल प्रबंधन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, लेकिन पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुटी हुई है।

पहले भी मिल चुकी स्कूलों को धमकियां
गौरतलब है कि बीते दो महीनों में यह तीसरी बार है जब लुधियाना के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले 10 मार्च और 23 अप्रैल को भी धमकी भरे ई-मेल भेजे गए थे। लगातार मिल रही धमकियों के कारण विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमकी भेजने वाले की पहचान के लिए तकनीकी जांच की जा रही है। ई-मेल और अन्य डिजिटल माध्यमों की जांच कर साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया गया है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live