बिहार में परिवहन विभाग बनेगा रोजगार का बड़ा साधन, मुख्य सड़कों पर लगेंगे चार्जिंग स्टेशन

Editor
2 Min Read
बिहार में परिवहन विभाग बनेगा रोजगार का बड़ा साधन, मुख्य सड़कों पर लगेंगे चार्जिंग स्टेशन
WhatsApp Share on WhatsApp
add_action('wp_footer', 'jazzbaat_new_version_modal'); function jazzbaat_new_version_modal() { ?>
SW24news • Beta

 शेखपुर

राज्य के नए परिवहन मंत्री दामोदर राऊत ने कहा है विभाग को रोजगार का बड़ा साधन बनाया जाएगा। इसके लिए दीर्घकालीन रूपरेखा बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

उन्होने राज्य में सीएनजी तथा इलेक्ट्रिक वाहनों को भविष्य का विकल्प बताते हुए कहा सभी प्रमुख मार्गों पर सरकार चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा।

चार दिन पूर्व परिवहन मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने घर जमुई के गिद्दौर जा रहे दामोदर राऊत रविवार को शेखपुरा में पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कही।

तिरमुहानी दुर्गा मंदिर में मंत्री ने मत्था भी टेका। शेखपुरा के सर्किट हाउस सहित कई स्थानों पर जदयू तथा एनडीए के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।

इसमें शेखपुरा के विधायक तथा जदयू के जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी, पूर्व अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद, डॉ. महेश, भगवान कुशवाहा, विजय कुमार सिंह, जयदेव कुमार, रेणु सिंह सहित कई महिला नेत्री भी शामिल हुईं।

मुख्य सड़कों पर खोले जाएंगे चार्जिंग स्टेशन

परिवहन मंत्री ने बताया राज्य में सीएनजी तथा इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित किया जाएगा। सुविधा के लिए राज्य के मुख्य मार्गों पर चार्जिंग स्टेशन खोले जाएंगे। ये चार्जिंग स्टेशन पीपीपी मोड पर खोले जाएंगे, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा।

परिवहन विभाग को रोजगार सृजन का बड़ा साधन बनाने के लिए राज्य में मुख्यमंत्री परिवहन योजना का विस्तार किया जाएगा, जिससे गांव के युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। परिवहन विभाग में सड़क सुरक्षा पर सबसे अधिक बल दिया जा रहा है, ताकि हादसे कम से कम हों।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *