ओमान के पास भारतीय कार्गो शिप पर हमला, गुजरात के नाविक की मौत

Editor
3 Min Read

 नई दिल्ली

ओमान के तट के पास भारतीय झंडे वाले एक कार्गो जहाज पर हमला हुआ है. इस हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि जहाज पर सवार 13 अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. केंद्रीय शिपिंग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि जहाज पर 14 भारतीय नाविक सवार थे और इसे सोमवार को ओमान के तट के पास निशाना बनाया गया। 

मंत्री के मुताबिक, जहाज की पहचान MSV Al Jusufi के रूप में हुई है. यह जहाज ओमान के तट के पास से गुजर रहा था, तभी इस पर किसी अज्ञात एरियल ऑब्जेक्ट से हमला हुआ. हमले के बाद जहाज पर सवार 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. ओमान के कोस्ट गार्ड ने उन्हें बचाया. हालांकि, एक नाविक को गंभीर चोटें आई थीं और उनकी मौत हो गई। 

मृतक नाविक की पहचान गुजरात के रहने वाले गंधार नाहीम अजीज के रूप में हुई है. केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर नाविक की मौत पर दुख जताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मंत्रालय और ओमान में भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं. 13 जीवित बचे नाविकों को तत्काल मदद पहुंचाने के साथ ही सभी जीवित क्रू सदस्यों और मृत नाविक के पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जा रही है। 

खाड़ी क्षेत्र में हमलों से भारतीय नाविकों पर बढ़ा खतरा
अमेरिका-ईरान युद्ध और हूतियों के सऊदी अरब पर हमलों के बावजूद भारतीय झंडे वाले जहाजों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं अब तक आमतौर पर कम रही हैं. हालांकि, खाड़ी क्षेत्र के आसपास के अहम समुद्री रास्तों पर जारी तनाव का भारतीय नाविकों पर भारी असर पड़ा है। 

सरकार की तरफ से पिछले हफ्ते जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल फरवरी में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले शुरू होने के बाद से कम से कम 22 भारतीय नागरिकों की मौत हो चुकी है. इनमें से 14 लोग समुद्री जहाजों पर काम करने वाले नाविक थे। 

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live