रायपुर में AGRATHON 4.0 का जोश, देशभर से पहुंचे धावकों ने लगाई दौड़

Editor
3 Min Read

रायपुर.

राजधानी रायपुर में रविवार को सर्वसमाज के लिए AGRATHON 4.0 – “Vande Mataram – Run For Nation” का आयोजन किया गया. अग्रवाल सभा रायपुर एवं अग्रवाल युवा मंडल रायपुर की ओर से आयोजित इस मैराथन में करीब 3500 से 4000 लोगों ने हिस्सा लिया.

राष्ट्रप्रेम, स्वास्थ्य और सामाजिक एकता के संदेश के साथ आयोजित इस दौड़ में युवाओं के साथ महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. AGRATHON में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, नोएडा सहित देश के विभिन्न हिस्सों से प्रतिभागी पहुंचे. सुबह से ही मरीन ड्राइव पर बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे और पूरा परिसर उत्साह से सराबोर नजर आया. दौड़ की शुरुआत तेलीबांधा तालाब परिसर स्थित मरीन ड्राइव से सुबह करीब 6 बजे हुई. प्रतिभागी खालसा स्कूल से होते हुए केनाल रोड पहुंचे और निर्धारित मार्ग से वापस तेलीबांधा तालाब स्थित मरीन ड्राइव पहुंचे. आयोजन में विजेताओं के लिए विभिन्न पुरस्कार भी रखे गए.
कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. वहीं रायपुर नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, बेमेतरा SP-IPS त्रिलोकी बंसल सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे. आयोजन को सफल बनाने में विभिन्न संस्थाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सहयोगी संस्थानों और स्वयंसेवकों का भी विशेष योगदान रहा.

इस अवसर पर अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा कि इस बार सर्वसमाज के लिए AGRATHON – “Vande Mataram – Run For Nation” थीम पर आयोजन किया गया है. इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे. अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष CA सौरभ अग्रवाल ने कहा कि कई वर्षों से AGRATHON दौड़ का आयोजन किया जा रहा है. इस बार देश के अलग-अलग हिस्सों से युवा इसमें शामिल होने पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि इस बार की दौड़ बेहद खास और ऐतिहासिक होने वाली है. इस अवसर पर My Bharat की ओर से अग्रवाल युवा मंडल का सम्मान भी किया गया. आयोजन में समाज एवं युवा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई.

मीडिया प्रभारी उदित अग्रवाल ने कहा कि AGRATHON 4.0 को मिली प्रतिक्रिया से यह साबित हुआ है कि स्वास्थ्य, राष्ट्रप्रेम और समाजहित जैसे उद्देश्यों के लिए पूरा समाज एकजुट होकर आगे आ सकता है. देश के विभिन्न राज्यों से लोगों का रायपुर पहुंचकर आयोजन में शामिल होना गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि AGRATHON अब केवल रायपुर तक सीमित आयोजन नहीं रहा, बल्कि देशभर के लोगों को जोड़ने वाला मंच बन रहा है. कार्यक्रम में मनमोहन अग्रवाल, रेमचंद अग्रवाल, किसन अग्रवाल, जे.पी. अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, संजय चौधरी, संजय अग्रवाल, राजेश हैलीवाल, शैलेश अग्रवाल, राम अग्रवाल, दीपक गुप्ता सहित अग्रवाल समाज एवं युवा मंडल के अनेक पदाधिकारी, सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live