खेल सामग्री खरीदी में गड़बड़ी पर सहायक संचालक पर कार्रवाई, निलंबन की अनुशंसा

Editor
2 Min Read

राजनांदगांव.

खेल एवं युवा कल्याण विभाग में खेल सामग्री की खरीदी में वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है। कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दण्डाधिकारी तथा वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी द्वारा की गई संयुक्त जांच में करीब 52.91 लाख रुपए की खरीदी में गंभीर प्रक्रियागत अनियमितताएं पाई गई हैं।

मामले में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक अल्बिस एक्का को निलंबित किए जाने की अनुशंसा की गई है। जानकारी के अनुसार, संयुक्त जांच प्रतिवेदन के अनुसार, सहायक संचालक अल्बियुस एक्का द्वारा वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2026-27 तक विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत खेल सामग्री की खरीदी पर 52.91 लाख रुपए खर्च किए गए। जांच में पाया गया कि कई मामलों में उन्होंने अपने वित्तीय अधिकारों की सीमा का अतिक्रमण करते हुए कलेक्टर एवं सक्षम वित्तीय प्राधिकारी की स्वीकृति के बिना खरीदी की।

निविदा और जेम प्रक्रिया भी नहीं अपनाई
जांच के दौरान खरीदी प्रक्रिया को लेकर भी गंभीर सवाल उठे हैं। प्रतिवेदन में निविदा अथवा जेम प्रक्रिया नहीं अपनाने, क्रय समिति का गठन नहीं करने तथा स्थानीय विक्रेताओं से सीधे खेल सामग्री खरीदने जैसी अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा खरीदी गई सामग्री का भौतिक सत्यापन नहीं कराया गया। विभागीय अभिलेखों के समुचित संधारण में भी कमी पाई गई। जांच में सामने आई इन कमियों को वित्तीय एवं प्रशासनिक नियमों के विपरीत माना गया है।

विभागीय जांच की तैयारी
संयुक्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, राजनांदगांव ने सहायक संचालक अल्बिस एक्का को निलंबित किए जाने की अनुशंसा की गई है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय जांच संस्थित करने के लिए सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। मामले में विभागीय जांच के बाद खरीदी प्रक्रिया में हुई अनियमितताओं और जिम्मेदारी तय होने की तस्वीर और स्पष्ट होने की संभावना है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live