यश की ‘टॉक्सिक’ के प्री-रिलीज इवेंट में हादसा, साउंड सेटअप गिरने से छात्र घायल

Editor
3 Min Read

साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. टॉक्सिक 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. लेकिन फिल्म रिलीज से पहले शनिवार ( 22 अगस्त) को हैदराबाद में ग्रैंड प्री-रिलीज इवेंट आयोजित किया गया. इस इवेंट में फैंस का जनसैलाब उमड़ पड़ा. भारी भीड़ के चलते इवेंट में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए हैं.

'टॉक्सिक' के इवेंट मेंक बड़ा हादसा
जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद की मल्ला रेड्डी यूनिवर्सिटी में 'टॉक्सिक' के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान एक भारी-भरकम साउंड-बॉक्स सेट-अप गिर गया. बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ, जब कुछ लोग साउंड बॉक्स को सहारा देने वाले खंभे यानी पोल पर चढ़ गए थे. इस वजह से वो भारी सेटअप अचानक नीचे गिर गया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में दो छात्र घायल हो गए, जबकि एक लड़की बेहोश हो गई. घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया. यह हादसा उस वक्त हुआ, जब यश मंच पर मौजूद थे और 'टॉक्सिक' के जश्न में शामिल हुए लोगों को संबोधित कर रहे थे. लेकिन यश का ध्यान जैसे ही इस हादसे पर गया, तो उन्होंने प्रभावित लोगों का हाल जानने के लिए तुरंत अपनी स्पीच बीच में ही रोक दी. कार्यक्रम जारी रखने से पहले उन्होंने आयोजकों से छात्रों की स्थिति के बारे में भी पूछा.मंच से यश को यह कहते सुना गया-अरे, संभलकर. क्या वहां सब ठीक हैं? सर, कृपया जांच कीजिए. कृपया छात्रों, आप लोग ध्यान रखें.  

इवेंट का इनसाइड वीडियो आया सामने
फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट से एक वीडियो भी सामने आया है. इवेंट में लोगों की भारी भीड़ साफ तौर पर देखी जा सकती है. वहीं, कुछ लोग हादसे में घायल हुए छात्रों को एम्बुलेंस की तरफ ले जाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके बाद तुरंत घायलों को अस्पताल ले जाया गया.

इस हादसे से वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया, खासकर इसलिए क्योंकि कई छात्र स्टेज के पास पहुंच गए थे और स्पीकर और दूसरे सामान को सहारा देने वाले ढांचों पर चढ़ गए थे. इस घटना ने बड़े स्तर पर होने वाले फिल्मी कार्यक्रमों में भीड़ के नियंत्रण और सुरक्षा के इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म 'टॉक्सिक' में यश मुख्य भूमिका में हैं. उनके साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी अहम किरदार में नजर आएंगी. फिल्म की एडवांस बुकिंग जबरदस्त चल रही है. देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद यश की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है.

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube Reporters Support Directors Live